,

Bhilai News: पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की गाड़ी के सामने आया युवक, काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं

Bhilai News:

रिपोर्ट- विष्णु गौतम

Bhilai News: छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गईं। बताया जा रहा है कि अचानक एक भक्त गाड़ी के सामने आ गया, जिससे कारकेड की गाड़ियों को अचानक ब्रेक लगाना पड़ा और पीछे चल रही गाड़ियां आपस में भिड़ गईं।

Bhilai News: डिफेंडर और दो इनोवा क्षतिग्रस्त

इस दुर्घटना में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की डिफेंडर गाड़ी और काफिले में शामिल दो इनोवा वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।

Bhilai News: युवक बाल-बाल बचा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक गाड़ी के सामने आए युवक को भी किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई और वह बाल-बाल बच गया। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
हादसे के समय गाड़ी के अंदर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय भी मौजूद थीं। सौभाग्य से कार में सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं।

शास्त्री जी ने की अपील

घटना के बाद पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने श्रद्धालुओं से भावुक अपील करते हुए कहा कि वे इस तरह अचानक गाड़ियों के सामने न आएं। उन्होंने कहा कि ऐसा करना स्वयं के साथ-साथ दूसरों की जान के लिए भी खतरनाक हो सकता है। घटना के बाद सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति को संभाला और काफिले को सुरक्षित आगे रवाना किया गया। प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा व्यवस्था को और सतर्क करने की बात कही गई है।

Pansemal Talent Award: विधायक श्याम बरडे ने 122 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Pansemal Talent Award: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के पानसेमल विधानसभा क्षेत्र…

Haldwani Congress Protest: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंका

Haldwani Congress Protest: उत्तराखंड के हल्द्वानी में केंद्रीय चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार…

Jaipur Congress Protest: चुनाव आयोग के घेराव पर बवाल, गहलोत-डोटासरा समेत करीब 100 नेता हिरासत में

Jaipur Congress Protest: राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार को चुनाव आयोग…