भिलाई: केनाल रोड फेस-2 के काम से पहले बढ़ा विवाद, लोगों ने जताया विरोध

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bhilai: Controversy escalates before work on Canal Road Phase-2, people protest

विष्णु गौतम, भिलाई।
भिलाई में केनाल रोड फेस-2 के निर्माण कार्य की शुरुआत से पहले ही विवाद की स्थिति बन गई है। शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब पीडब्ल्यूडी की टीम सड़क निर्माण के लिए 40 फीट चौड़ी मार्किंग करने पहुंची। अचानक हुई इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने वार्ड पार्षद के नेतृत्व में एकजुट होकर प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि विकास कार्यों के नाम पर किसी को बेघर करना उचित नहीं है। लोग वर्षों से यहां बसे हैं और उनके घरों का अचानक तोड़फोड़ किया जाना उनकी रोजी-रोटी पर भी संकट खड़ा कर देगा।

पुराना है केनाल रोड का प्लान
केनाल रोड का प्रस्तावित प्लान नया नहीं है। योजना के तहत शहर के बीच से गुजरने वाली नहर को अंडरग्राउंड कर उसके ऊपर सड़क बनानी है। पहले चरण में खुर्सीपार के जीरो प्वाइंट से नंदिनी रोड तक सड़क का निर्माण पूरा हो चुका है और वहां से आवागमन भी प्रारंभ हो गया है। अब दूसरे चरण में नंदिनी रोड से कोहका तक निर्माण किया जाना है।

मार्किंग को लेकर मचा बवाल
पूर्व में भिलाई नगर निगम द्वारा 30 फीट चौड़ी सड़क के लिए मार्किंग की गई थी, जिस पर स्थानीय लोग संतुष्ट थे और कुछ प्रभावितों को व्यवस्थापन भी दिया गया था। लेकिन अब अचानक 40 फीट की मार्किंग किए जाने से कई घर और दुकानें अधिग्रहण की जद में आ गईं, जिससे लोग आक्रोशित हो गए। लोगों का कहना है कि इतने बड़े स्तर पर तोड़फोड़ से वे बेघर हो जाएंगे और उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो जाएगा।

व्यवस्थापन से भी लोग असंतुष्ट
प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों को 1 बीएचके मकान देने का प्रस्ताव दिया गया है, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि इतने छोटे घर उनके बड़े परिवारों के लिए पर्याप्त नहीं हैं। कई मकानों में दो से तीन परिवार एक साथ निवास कर रहे हैं। इसके अलावा, केनाल रोड निर्माण से उनका रोजगार भी प्रभावित होगा क्योंकि अधिकतर लोग स्थानीय स्तर पर ही आजीविका चलाते हैं।

पार्षद मन्नान ने किया विरोध
वार्ड पार्षद मन्नान ने भी केनाल रोड फेस-2 के काम का विरोध जताया है। उनका कहना है कि केवल उनके वार्ड में ही 250 घर प्रभावित हो रहे हैं और कोहका तक हजारों मकान इस योजना की जद में आएंगे। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि खुर्सीपार में पहले बनी केनाल रोड का भी पूर्ण उपयोग नहीं हो रहा है, फिर बस्ती के बीचोंबीच फोरलेन सड़क बनाने का क्या औचित्य है। पार्षद ने सुझाव दिया कि 40 फीट के बजाय दोनों ओर 20-20 फीट की सड़क बनाई जाए, जिससे लोगों को कम से कम नुकसान हो।

MP TOP 10: मध्य प्रदेश की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. कक्षा 5 और 8 के रिजल्ट जारी MP TOP 10: मध्य

CG TOP: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. विधानसभा में बजट सत्र की गूंज CG TOP: छत्तीसगढ़ विधानसभा का

Ramnavmi : भिलाई में 26 मार्च को भव्य रामनवमी आयोजन, 1 लाख परिवारों के अन्न से बनेगा महाप्रसाद

Ramnavmi : 41 वर्षों की परंपरा, शोभायात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ

Madhya Pradesh : दूरदर्शी सोच, कर्मठ नेतृत्व और जनहित की प्रतिबद्धता के प्रतीक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Madhya Pradesh : लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जन्मदिवस प्रदेशवासियों के

Trump-Modi-Call : जंग के बीच ट्रम्प और मोदी की फोन पर बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर जोर

Trump-Modi-Call : रिपोर्ट्स में दावा, ईरान भी अमेरिका से बातचीत को तैयार

Chhattisgarh : गरियाबंद में घर निर्माण के दौरान युवक करंट की चपेट में, गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh : फिंगेश्वर के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में 11 केवी करंट

New Delhi देश का पहला ‘इच्छा मृत्यु’ मामला: 13 साल कोमा में रहे हरीश राणा का एम्स में निधन

New Delhi गाजियाबाद के हरीश राणा, जिन्हें भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में

Bhubaneswar: थाने के भीतर खूनी संघर्ष, पुलिस के सामने ही चलीं चाकुओं की धार; 13 आरोपी गिरफ्तार

Bhubaneswar : ओडिशा की राजधानी से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक

Madhya Pradesh लंबित भर्तियों में नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय

Chhattisgarh : रायपुर में बच्चों के अधिकारों पर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सुरक्षा और संरक्षण पर मंथन

Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और आयोग अध्यक्ष वर्णिका शर्मा की मौजूदगी

RAIPUR NEWS : मेकाहारा अस्पताल से हत्या के प्रयास का सजायाफ्ता कैदी फरार

RAIPUR NEWS : हथकड़ी समेत भागा कैदी साहेब कुमार, इलाज के दौरान