,

Bemetara: धान खरीदी लिमिट को लेकर बेमेतरा में 129 केंद्रों पर ताला, कांग्रेस का अल्टीमेटम

Bemetara

Reporter: Sanju Jain, Edit By: Mohit Jain

Bemetara: धान खरीदी की लिमिट बढ़ाने की मांग को लेकर बेमेतरा जिले में सोमवार को बड़ा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। जिला कांग्रेस कमेटी और कांग्रेस किसान मोर्चा के आह्वान पर जिले के सभी 129 धान खरीदी केंद्रों में एक साथ तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन किया गया।

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सात दिनों के भीतर धान खरीदी की लिमिट नहीं बढ़ाई गई, तो जिलेभर में दोबारा बड़ा और उग्र आंदोलन किया जाएगा। यह तालाबंदी फिलहाल सांकेतिक बताई गई है।

जिले की सेवा सहकारी समिति कंतेली में किए गए प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा भी शामिल हुए। उन्होंने धान बेचने पहुंचे किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मीडिया से बातचीत में आशीष छाबड़ा ने कहा कि लिमिट कम होने के कारण किसान अपनी उपज नहीं बेच पा रहे हैं और भारी परेशानी झेल रहे हैं।

उन्होंने साफ कहा कि अगर एक सप्ताह के भीतर सरकार और प्रशासन ने धान खरीदी की लिमिट नहीं बढ़ाई, तो कांग्रेस और किसान मोर्चा आंदोलन को और तेज करेंगे।

यह खबर भी पढ़ें: Koriya: बैकुंठपुर मुक्तिधाम में पानी की गंभीर समस्या, परिजन परेशान

धरना-प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिलेभर में एक साथ हुई तालाबंदी से प्रशासनिक हलकों में भी हलचल मच गई है।

Chhattisgarh SIR: मतदाता सूची में 25 लाख की कमी पर सियासी घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने

Chhattisgarh SIR: छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR…

Kawardha News: तीन महीने में उखड़ गई 43 लाख की सड़क, जांच में फेल तो चला बुलडोजर

Kawardha News: कवर्धा जिले के पंडरिया ब्लॉक के गुंझेटा गांव में करीब…