,

Koriya: बैकुंठपुर मुक्तिधाम में पानी की गंभीर समस्या, परिजन परेशान

- Advertisement -
Ad imageAd image

Reporter: Chandrakant Pargir, Edit By: Mohit Jain

Koriya: मुख्यालय बैकुंठपुर स्थित मुक्तिधाम में पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। अंतिम संस्कार और अन्य क्रियाकर्मों के दौरान परिजनों को पानी के लिए पास के डेम तक जाना पड़ता है।

तोड़ी गई जल सुविधा, स्थायी व्यवस्था नहीं

पूर्व में मुक्तिधाम में पानी की टंकी बनाई गई थी और नल लगाए गए थे, लेकिन असामाजिक तत्वों द्वारा इन्हें तोड़ दिए जाने के बाद स्थायी जल व्यवस्था पूरी तरह समाप्त हो गई। वर्तमान में मजबूरीवश हर अंतिम संस्कार के समय पानी का टैंकर मंगवाया जाता है, जो केवल अस्थायी समाधान है।

स्थानीय लोग चाहते हैं हैंडपंप की स्थापना

स्थानीय लोगों का कहना है कि मुक्तिधाम में एक हैंडपंप की तत्काल आवश्यकता है, जिससे पानी की स्थायी सुविधा मिल सके और अंतिम संस्कार में शामिल परिजनों को इस अतिरिक्त परेशानी से निजात मिल सके। लोगों ने प्रशासन से जल्द कदम उठाने की मांग की है ताकि शोक की घड़ी में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Jalaun Suicide Case: जालौन में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद की जांच शुरू

रिपोर्ट: अफजाल अहमद Jalaun Suicide Case कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के