,

BemetaraNews: नगर पालिका में वार्ड विवाद, पार्षद पति पर दखलअंदाजी और कर्मचारियों को धमकाने का आरोप

bemetara-nagar-palika-ward-dispute-councillor-husband-interference-complaint

रिपोर्ट: संजू जैन

BemetaraNews: बेमेतरा नगर पालिका में एक वार्ड को लेकर उठे विवाद ने तूल पकड़ लिया है। नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद एवं सभापति विकास तंबोली ने वार्ड क्रमांक 8 की पार्षद के पति रोशन दत्ता के खिलाफ नगर पालिका सीएमओ को लिखित शिकायत सौंपी है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वार्ड 8 की पार्षद चांदनी दत्ता के पति रोशन दत्ता द्वारा दूसरे वार्ड के कार्यों में अनावश्यक दखल दिया जा रहा है। पार्षद विकास तंबोली का कहना है कि शासकीय कार्यालयीन कार्यों और निर्वाचन आयोग के एसआईआर (SIR) कार्य में जबरदस्ती हस्तक्षेप कर पार्षद प्रतिनिधि के तौर पर काम कराया जा रहा है।

BemetaraNews: तंबोली ने आरोप लगाया कि संबंधित व्यक्ति द्वारा सफाई, पेयजल और अन्य नगर पालिका से जुड़े कार्यों को इस उद्देश्य से कराया जा रहा है, जिससे वार्ड 11 के पार्षद को निष्क्रिय और कमजोर दिखाया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारियों पर दबाव बनाया जाता है, जो नियमों के खिलाफ है।

मीडिया से बातचीत में पार्षद विकास तंबोली ने कहा कि वार्ड क्रमांक 8 से सटा हुआ वार्ड 11 है, लेकिन इसके बावजूद लगातार उनके वार्ड के कार्यों में दखल दिया जा रहा है, जो अनुचित है। वहीं इस पूरे मामले पर नगर पालिका सीएमओ नरेश वर्मा ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…