,

स्वतंत्रता दिवस से पहले जम्मू-कश्मीर में सेना का एक कैप्टन शहीद, चार आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

- Advertisement -
Ad imageAd image

स्वतंत्रता दिवस के ठीक एक दिन पहले आतंकियों की ओर से नापाक कोशिश की गई है। जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में बुधवार यानी 14 अगस्त को दहशतगर्दों की ओर से हमला किया गया। जिसमें भारतीय सेना के एक कैप्टन शहीद हो गए। जबकि चार आतंकियों को सेना के जाबांजों ने एनकाउंटर में मार गिराया। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सेना के अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में चार आतंकी अब तक मार गिराए गए हैं। वहीं आतंकियों से लोहा लेते हुए जो कैप्टन शहीद हुए हैं वो 48 राष्ट्रीय राइफल्स से थे। व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने बताया है कि भारी गोलीबारी के बीच आतंकियों की तलाश अभी भी जारी है। सेना के सर्च ऑपरेशन में गोला बारूद जैसे कई खतरनाक हथियार बरामद हुए हैं।

सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षाबलों को जानकारी मिली थी कि कुछ आतंकी जम्मू के उधमपुर जिले के पटनीटॉप और डोडा जिले के बॉर्डर के जंगलों में छिपे हुए हैं, जिसके बाद भारतीय जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। मंगलवार शाम 7:00 और 8:00 बजे के बीच सुरक्षाबल उसे कमरे में पहुंचे, जहां यह आतंकी आराम फरमा रहे थे। जहां आतंकियों ने हथियार और गोला बारूद भारी मात्रा में रखा हुआ था। इसके अलावा वे अपने पास में ही हथियार रखकर सोए हुए थे।

सेना ने आतंकवादियों को घेरा

वहीं, सुरक्षाबलों को देखकर आतंकी हक्का-बक्का रह गए और उन्होंने फायरिंग करना शुरू कर दिया। जवाब में सुरक्षाबलों ने भी जवाबी फायरिंग करना चालू कर दिया। सुरक्षाबलों से अपने आप को घिरते देख आतंकवादियों को तुरंत ही वह जगह खाली करनी पड़ी। दहशतगर्द हड़बड़ाहट में अपनी एक M4 कार्बाइन और कुछ गोला-बारूद वहीं छोड़कर भाग गए। सेना के जवानों ने गोला-बारूद और घटनास्थल से बरामद हथियार को रिकवर कर लिया है।

रक्षा मंत्री ने आतंकी हमलों पर बुलाई बैठक

दरअसल, पिछले कुछ हफ्तों से जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाएं बढ़ गई हैं। अभी तक आतंकी हमले ज्यादातर घाटी में देखे जाते थे, लेकिन अब जम्मू में भी आतंकी एक्टिव हो गए हैं। सेना के काफिले पर घात लगाकर हमला करने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसी सिलसिले में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार (14 अगस्त) को एक बैठक बुलाई। इसमें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल और सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी भी शामिल हुए।

- Advertisement -
Ad imageAd image

RPF Jawan Assault: रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ जवान पर मारपीट का आरोप, घटना का वीडियो वायरल

रिपोर्टर: निज़ाम अली RPF Jawan Assault पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक

Praggnanandhaa ने फिर मचाया तहलका, आखिरी बाजी से पहले ही जीत लिया बड़ा खिताब; करोड़ों की इनामी राशि भी मिली

Praggnanandha: भारतीय शतरंज के युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने एक बार फिर

Delimitation Bill: परिसीमन बिल पर सरकार का आत्मविश्वास, अगस्त में विशेष सत्र बुलाने के संकेत

Delimitation Bill प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए सांसदों के साथ हुई बैठक

‘इस्लामिक NATO’ की तैयारी! सऊदी, पाकिस्तान और तुर्की के बीच आज होगा बड़ा रक्षा समझौता

NATO: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच एक अहम त्रिपक्षीय रक्षा

PM Modi ने नेतन्याहू से फोन पर की बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा; भारत-इजरायल साझेदारी की समीक्षा

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के

Handloom Day पर PM Modi की अपील, कहा- स्वदेशी और हथकरघा अपनाएं; सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो

PM Modi: राष्ट्रीय हथकरघा दिवस से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. छत्तीसगढ़ में 2 दिन

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. उज्जैन के मंदिर में

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 7 अगस्त 2026, शुक्रवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए