,

Basti: हरैया के बिहरा बाजार में टेन्ट हाउस में भीषण आग

Basti: Massive fire breaks out in a tent house in Bhira Bazaar of Harraiya

Report- Umang Pandey

Basti: बस्ती जनपद के हरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहरा बाजार में रविवार की भोर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कमल टेन्ट हाउस में अज्ञात कारणों से अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा टेन्ट हाउस उसकी चपेट में आ गया और ऊँची-ऊँची लपटें दूर से ही दिखाई देने लगीं।

आग लगते ही आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए टेन्ट हाउस के मालिक को सूचना दी और साथ ही फायर ब्रिगेड को भी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

ग्रामीणों की सूचना पर हरैया पुलिस भी मौके पर पहुंची और आग बुझाने के कार्य में सहयोग किया। पुलिस ने क्षेत्र को सुरक्षित कर लोगों को आग के पास जाने से रोका, जिससे किसी बड़े हादसे को टाला जा सका।

हालांकि इस भीषण अग्निकांड में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन टेन्ट हाउस में रखा सारा सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस आग से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और फायर विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि आग किन परिस्थितियों में लगी और भविष्य में इस तरह की घटनाओं से कैसे बचा जा सके।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…