,

Barwani अवैध हथियार तस्करी पर बड़वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Barwani

Report: dilawar khan

अंतरराज्यीय तस्कर को किया गिरफ्तार
Barwani बड़वानी जिले में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना वरला पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने महाराष्ट्र के कल्याण निवासी एक अंतरराज्यीय हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है, जो अवैध हथियारों की तस्करी में संलिप्त बताया जा रहा है।

8 अवैध फायर आर्म्स और 5 जिंदा कारतूस बरामद
Barwani अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर के निर्देशन और निरीक्षक नारायण रावल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम घेंगाव–उमर्टी रोड पर आरोपी स्मित पिता बालु सिंदे (उम्र 35 वर्ष) को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके बैग से 2 देशी पिस्टल, 6 देशी 12 बोर कट्टे और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

हथियारों की सप्लाई को लेकर जांच जारी
Barwani पुलिस के अनुसार जब्त किए गए हथियारों की अनुमानित कीमत करीब 1.15 लाख रुपये है। फिलहाल आरोपी से हथियारों की सप्लाई कहां और किन लोगों को की जानी थी, इस संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस अन्य संभावित नेटवर्क की भी जांच में जुटी है।

Read this: Gold-Silver Price Rise: इस हफ्ते सोना और चांदी के दामों में भारी तेजी-सोना ₹1.37 लाख, चांदी ₹2.42 लाख पर पहुंची

Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार इन 5 आदतों को माना गया है अवगुण, जानें क्या कहता है नीतिशास्त्र

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में व्यक्ति के स्वभाव, व्यवहार, रिश्तों…