,

Bareilly: ऑपरेशन लंगड़ा जारी, पुलिस–बदमाश मुठभेड़ में हेड कांस्टेबल घायल

- Advertisement -
Ad imageAd image
Bareilly: Operation Langda continues, head constable injured in police-criminal encounter

Report- Dushyendra Singh

फायरिंग कर भाग रहा शातिर बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार, एक फरार

Bareilly: जनपद में चल रहे ऑपरेशन लंगड़ा के तहत पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना इज्जतनगर पुलिस की शुक्रवार तड़के बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान एक शातिर बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार दो संदिग्ध युवकों ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें एक हेड कांस्टेबल घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की।

जवाबी फायरिंग में एक बदमाश फैजान गोली लगने से घायल हो गया, जिसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं उसका साथी आसिफ अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

पुलिस ने मौके से एक तमंचा, कारतूस, नकदी और स्कूटी बरामद की है। घायल हेड कांस्टेबल और अभियुक्त दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है। जनपद में अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।