bareilly-fake-fertilizer : बरेली में नकली खाद फैक्ट्री का भंडाफोड़, 4 ट्रक नकली खाद जब्त

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
bareilly-fake-fertilizer-factory-busted-organic-potash-scam

bareilly-fake-fertilizer : , ‘ऑर्गेनिक पोटाश’ के नाम पर किसानों से ठगी कई जिलों में हो रही थी सप्लाई, संचालक फरार

रिपोर्ट- दुष्येंद्र कुमार

bareilly-fake-fertilizer : बरेली, उत्तर प्रदेश के बरेली से बड़ी खबर सामने आई है, जहां थाना बारादरी क्षेत्र के हरुनगला इलाके में नकली खाद बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश हुआ है। कृषि विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में नकली खाद बरामद की गई है।

छापेमारी के दौरान मौके से करीब चार ट्रक नकली खाद, लाल मिट्टी और अन्य कच्चा माल जब्त किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस नकली उत्पाद को ‘ऑर्गेनिक पोटाश’ के नाम से पैक कर बाजार में बेचा जा रहा था।

bareilly-fake-fertilizer

bareilly-fake-fertilizer : कई जिलों में हो रही थी सप्लाई

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि यह नकली खाद बरेली के अलावा मुरादाबाद, रामपुर और आसपास के जिलों में सप्लाई की जा रही थी। इससे किसानों की फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है, जिससे स्थानीय स्तर पर नाराजगी भी देखने को मिल रही है।

bareilly-fake-fertilizer : छापेमारी की भनक लगते ही फरार हुआ संचालक

कार्रवाई की जानकारी मिलते ही फैक्ट्री संचालक मौके से फरार हो गया। टीम ने फैक्ट्री से पैकिंग मशीन, रजिस्टर और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त कर लिए हैं।

bareilly-fake-fertilizer : फैक्ट्री सील, जांच जारी

अधिकारियों के मुताबिक फैक्ट्री को सील कर दिया गया है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जिले में अवैध भंडारण, नकली उर्वरक और बिना लाइसेंस कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

bareilly-fake-fertilizer

bareilly-fake-fertilizer : अधिकारी का बयान

जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी ने बताया कि किसानों को ठगने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और ऐसे मामलों में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

Kota : अमर शहीदों को श्रद्धांजलि: कोटा में रक्तदान शिविर, युवाओं ने दिखाया उत्साह

Kota : शहीदों की स्मृति में रक्तदान, युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Korba Fight : कपड़ा दुकान के बाहर मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

संवाददाता: उमेश डहरिया Korba Fight : निहारिका घंटाघर के पास देर रात

Kudargarh Chunari Offering: कुदरगढ़ धाम में 108 मीटर चुनरी अर्पित, नवरात्रि में उमड़ी आस्था की लहर

Kudargarh Chunari Offering: नवरात्रि में कुदरगढ़ धाम में दिखा भक्ति का भव्य

Indore garage fire: लेक व्यू पार्क कॉलोनी में गैरेज में भीषण आग, कई कारें जलकर खाक

Indore garage fire: इंदौर के चोईथराम हॉस्पिटल के पास स्थित लेक व्यू

mukesh-khanna : अयोध्या में मुकेश खन्ना ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि, ‘जय हिंद हस्ताक्षर अभियान’ की शुरुआत

रिपोर्ट- अंकुर पांडे mukesh-khanna : अयोध्या, महाभारत धारावाहिक में भीष्म पितामह का

Pakistani spy arrested: फरीदाबाद में पाकिस्तानी जासूसी गैंग का सदस्य गिरफ्तार

Report by: Sandeep Chaudhary Pakistani spy arrested: गाजियाबाद पुलिस ने फरीदाबाद में

Raigarh Opium Network Bust: रायगढ़ पुलिस का अफीम नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, फरार आरोपी गिरफ्तार

Raigarh Opium Network Bust: अंतरराज्यीय ऑपरेशन में बड़ी सफलता, 72 घंटे बाद

Farrukhabad में पत्रकार पर हमला, बेल्ट से पीटा, सुरक्षा पर उठे सवाल

Report by: Sartaj Khan Farrukhabad: उत्तरप्रदेश के फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र