,

Balaghat : एपीके फाइल डाउनलोड कराते ही उड़ गए 90 हजार, बालाघाट में तिब्बती शरणार्थी से साइबर ठगी

Balaghat

Report by: Shashank Mahulem Edit By: Priyanshi Soni

Balaghat : बालाघाट में साइबर ठगों ने एक बार फिर शातिर तरीके से वारदात को अंजाम दिया है। गर्म कपड़े बेचने आए एक तिब्बती शरणार्थी से ठगों ने 90 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने कोतवाली थाना पहुंचकर साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है।

Balaghat: फर्जी कॉल से जाल में फंसा तिब्बती व्यापारी

आज के दौर में मोबाइल फोन केवल बातचीत का साधन नहीं रह गया है, बल्कि यह सीधे बैंक खातों और डिजिटल लेन-देन से जुड़ा हुआ है। साइबर ठग इसी तकनीक का फायदा उठाकर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। बालाघाट जिले में सामने आए इस मामले में एक तिब्बती व्यापारी ठगों के जाल में फंस गया।

डिलीवरी में देरी के बाद किया टोल-फ्री नंबर पर संपर्क

जानकारी के अनुसार, पीड़ित तिब्बती व्यापारी बालाघाट में स्वेटर और गर्म कपड़े बेचने आया था। उसने सेफ एक्सप्रेस डॉट कॉम के माध्यम से अपना माल बुक कराया था, लेकिन समय पर डिलीवरी नहीं होने पर उसने कंपनी के टोल-फ्री नंबर पर कॉल किया।

एपीके फाइल भेजकर किया गया ठगी का खेल

कुछ देर बाद व्यापारी के मोबाइल पर एक दूसरे नंबर से कॉल आया। कॉलर ने खुद को कंपनी से जुड़ा बताते हुए माल की लोकेशन और स्टेटस देखने के नाम पर एक एपीके फाइल भेजी और उसे डाउनलोड करने को कहा।

फाइल डाउनलोड करते ही खाते से उड़ गए 90 हजार

जैसे ही व्यापारी ने एपीके फाइल डाउनलोड की, उसके बैंक खाते से 90 हजार रुपये निकाल लिए गए। खाते से पैसे कटने की जानकारी मिलते ही व्यापारी के होश उड़ गए।

कोतवाली थाने में शिकायत, जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली थाना पहुंचकर साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और साइबर ठगों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक या फाइल को डाउनलोड न करें।

President CG Visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं छत्तीसगढ़, CM विष्णु देव साय ने किया स्वागत

President CG Visit : रायपुर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ पहुंचीं, जहां मुख्यमंत्री…