बकरीद 2025: यूपी सरकार की सख्ती, कुर्बानी के लिए सख्त दिशा-निर्देश

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

उत्तर प्रदेश में बकरीद को लेकर सुरक्षा और साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए सरकार ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ तौर पर कहा है कि कुर्बानी सिर्फ निर्धारित स्थानों पर ही की जाएगी, और कोई भी नई परंपरा शुरू करने की अनुमति नहीं दी जाएगी

क्या हैं यूपी सरकार की गाइडलाइंस?

राज्य के डीजीपी राजीव कृष्ण पहले ही बकरीद को लेकर गाइडलाइन जारी कर चुके हैं, जिनमें मुख्य बिंदु शामिल हैं:

  • नई परंपरा की अनुमति नहीं: त्योहार के नाम पर कोई नई रस्म शुरू नहीं की जा सकती।
  • खुले में कुर्बानी का अवशेष फेंकने पर रोक: साफ-सफाई बनाए रखना जरूरी है।
  • धार्मिक सौहार्द बनाए रखें: किसी की धार्मिक भावना को ठेस न पहुंचे, इस पर खास जोर दिया गया है।

पुलिस अलर्ट मोड पर, फ्लैग मार्च निकाला गया

बकरीद के मद्देनजर यूपी पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। राजधानी लखनऊ, अयोध्या, गोरखपुर और नोएडा समेत कई शहरों में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। पुराने लखनऊ में लोगों को गाइडलाइन का पालन करने की सलाह दी गई है।

डीसीपी बिश्वाजित श्रीवास्तव ने संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया।

  • CCTV और AI कैमरों से निगरानी
  • सामाजिक समरसता बनाए रखने का संदेश

सोशल मीडिया पर निगरानी, आपत्तिजनक वीडियो पर कार्रवाई

मुरादाबाद के एसपी कुमार रणविजय सिंह ने कहा, “अगर कोई सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक या उकसाने वाला वीडियो डालता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।” पुलिस साइबर टीमों को भी एक्टिव मोड में रखा गया है।

मस्जिदों में ही पढ़ें नमाज, सौहार्द बनाए रखने की अपील

सरकार और प्रशासन की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि सार्वजनिक स्थानों पर नमाज पढ़ने से बचें और मस्जिदों में ही नमाज अदा करें। इससे ट्रैफिक और सुरक्षा प्रबंधन आसान रहेगा।

सपा नेता अबू आजमी की मुस्लिम समुदाय से अपील

समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आसिम आजमी ने बकरीद के मौके पर एक भावनात्मक अपील की:

“क़ुर्बानी के इस मुकद्दस मौके पर मुस्लिम भाइयों से गुजारिश है कि तमाम सरकारी हिदायतों की पूरी पाबंदी करें। सफाई और सैनीटेशन का खास ख्याल रखें। हमारा त्योहार किसी के लिए तकलीफ का कारण न बने, यही इस्लाम की सच्ची तालीम है।”

शांति और सौहार्द के साथ मनाएं बकरीद

बकरीद सिर्फ एक धार्मिक त्योहार नहीं, बल्कि आपसी मोहब्बत, त्याग और जिम्मेदारी का प्रतीक है। सरकार की गाइडलाइन को पालन करते हुए अगर हम सभी साफ-सफाई, नियमों और भाईचारे को प्राथमिकता दें, तो त्योहार की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है।

Chanakya Niti : हर मजबूत स्त्री में होते हैं ये 5 गुण, चाणक्य के ये नियम बदल देंगे जिंदगी

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य को भारत के महान नीति-निर्माताओं, अर्थशास्त्रियों और