बहराइच : 22 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bahraich: 22-year-old youth brutally murdered, angry villagers block road

जिले के थाना रानीपुर क्षेत्र के त्रिवेदीपुरवा गांव से दिल दहला देने वाली हत्या की वारदात सामने आई है। यहां 22 वर्षीय युवक शुभम सिंह की अज्ञात लोगों ने बेरहमी से हत्या कर दी और शव को उसके घर के पास फेंक दिया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

परिजनों के अनुसार, शुभम सिंह की रात में किसी व्यक्ति से फोन पर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद वह घर से बाहर निकला, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। सुबह जब ग्रामीणों ने घर के पास शव देखा तो हड़कंप मच गया।

हत्या की खबर मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और आक्रोश में शव को थाने के सामने रखकर जाम लगा दिया। लोगों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। घटना की सूचना पाकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया।

काफी देर की बातचीत और आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने पर सहमत हुए। अधिकारियों ने परिजनों को आश्वासन दिया कि दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: MP में डॉ. मोहन यादव सरकार की नीतियों से महिला उद्यमिता में आया क्रांतिकारी उछाल

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'महिला सशक्तिकरण' और 'वोकल फॉर लोकल' के

Gold-Silver Price Today : चांदी में जबरदस्त उछाल, सोना भी ₹1.50 लाख के पार

Gold-Silver Price Today : नई दिल्ली, शुक्रवार को सोना और चांदी की

Kumbh Mela की वायरल लव स्टोरी में ट्विस्ट, नाबालिग निकली मोनालिसा, पति पर दर्ज POCSO केस

Kumbh Mela: कुंभ मेले में चर्चित हुई मोनालिसा की शादी का मामला

Uttarkashi में चारधामा यात्रा से पहले मॉकड्रिल, आपदा से निपटने की तैयारी

Report by: Vinit Kanswal Uttarkashi: चारधाम यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी