,

सोशल मिडिया पर सुर्खियां बटोर रहे बाबा को निकाला शिविर से बाहर

प्रयागराजः महाकुंभ के प्रसिद्ध मेले में देश तथा विदेशों के साधु संतों को जमावरा बना हुआ है। ऐसे में एक बाबा जो लगातार सोशल मीडिया पर सुर्खियों बटोर रहे है। वह बाबा काफी पढ़े लिखे है और करोड़ों के पैकेज की नौकरी छोड़कर धर्म के रास्ते पर चल दिए है। यही वजह है कि महाकुंभ में यह बाबा काफी चर्चा में बने हुए है। बता दें कि आईआईटीयन नाम से मशहूर बाबा अभय सिंह इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहे है। सुर्खियों का मुख्य कारण बाबा की शिक्षा और बाबा के तर्क है जिसकी बदौलत वह कुछ ही समय में पूरे देश भर में प्रसिद्ध हो चुके है। लेकिन हाल ही में बाबा के कुछ ऐसे बयान है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे है और हाल ही में उन्होंने एक बयान दिया जिसमें उन्होंने अपने गुरू के उपर ही टिप्पणी कर दी। जिसके बाद से जूना अखाड़ा शिविर से उन्हें बाहर निकाल दिया है।

अभय सिंह उर्फ ​​आईआईटियन बाबा


उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में भव्य महाकुंभ का आयोजन जारी है। करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में डुबकी लगा रहे हैं। प्रयागराज महाकुंभ में संतों की भी भारी भीड़ पहुंची हुई है। ऐसे में हाल ही में एयरोस्पेस इंजीनियर से संन्यासी बने अभय सिंह उर्फ ​​आईआईटीयन बाबा भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए। हालांकि, अब उनसे जुड़ी एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, ​​बाबा अभय सिंह को जूना अखाड़ा शिविर से बाहर निकाल दिया गया है। आइए जानते हैं कि क्या है इस घटना के पीछे की वजह…

क्यों हुई आईआईटीयन बाबा पर कार्रवाई


अभय सिंह उर्फ ​​आईआईटियन बाबा को अपने गुरु महंत सोमेश्वर पुरी के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में जूना अखाड़ा शिविर से निष्कासित किया गया है। उनपर ये कार्रवाई शनिवार की देर रात की गई है।

जूना अखाड़े ने क्या कहा


जूना अखाड़े ने इस मामले में बयान भी दिया है। अखाड़े ने कहा कि अनुशासन और गुरु के प्रति समर्पण सर्वोपरि होता है और इस सिद्धांत का पालन न कर पाने वाला कोई भी शख्स संन्यासी नहीं बन सकता। जूना अखाड़े के मुख्य संरक्षक महंत हरि गिरि ने कहा. यदि आपने अपने गुरु का अपमान किया है, तो आपने दिखाया है कि आपके मन में सनातन धर्म या अखाड़े के प्रति कोई सम्मान नहीं है।ष्

अब कहां हैं बाबा अभय सिंह


जानकारी के मुताबिक, जूना अखाड़ा शिविर से निकाले जाने के बाद बाबा अभय सिंह ने दूसरे संत के शिविर में शरण ली है। बता दें कि अभय सिंह हरियाणा के रहने वाले हैं। उन्होंने आईआईटी बॉम्बे ने एयरोस्पेस से बीण्टेक किया था। हालांकि, कुछ समय बाद उन्होंने संन्यासी का जीवन अपना लिया। महाकुंभ में मीडिया की नजरों में आने के बाद आज वह पूरे देश में चर्चा का विषय बन गए हैं।

सिंहस्थ महाकुंभ से उज्जैन बनेगा वैश्विक धार्मिक पर्यटन गंतव्य.…यह भी पढ़े

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…