21 सितंबर को आतिशी लेंगी सीएम पद की शपथ, 5 मंत्री भी होंगे साथ

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Delhi New CM

दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री आतिशी 21 को शपथ लेंगी। आतिशी के साथ पांच विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आतिशी के साथ गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज और इमरान हुसैन कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेंगे। मुकेश अहलावत भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेंगे।

नई सरकार में होगा एक नया चेहरा

उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने राष्ट्रपति को केजरीवाल का इस्तीफा भेजा था। इसी के साथ उन्होंने नई सरकार के गठन का प्रस्ताव भी भेजा था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। अब शनिवार 21 सितंबर को दिल्ली में आम आदमी पार्टी की नई सरकार शपथ लेगी। मुख्यमंत्री आतिशी के साथ 5 अन्य मंत्री भी शपथ ग्रहण करेंगे। दिल्ली की नई सरकार को मुकेश अहलावत के रूप में एक नया चेहरा भी मिला है। बाकी के 4 चेहरे केजरीवाल के मंत्रिमंडल से हैं।

गौरतलब है कि बीते रविवार को केजरीवाल ने मंगलवार को इस्तीफा दिया था। इसके बाद आप विधायक दल की बैठक हुई जिसमें सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री पद के लिए आतिशी को चुना गया था। हालांकि केजरीवाल के इस्तीफ़ा देने के बाद से ही आतिशी को मुख्यमंत्री बनाने की चर्चा होने लगी थी।

कौन हैं मुकेश अहलावत

मुकेश अहलावत उत्तर पश्चिम दिल्ली के सुल्तानपुर माजरा के विधायक हैं। वे AAP पार्टी के सबसे सक्रीय नेताओं में से एक हैं। मुकेश अहलावत ने 2020 में आम आदमी पार्टी के टिकट पर सुल्तानपुर माजरा से पहली बार दिल्ली चुनाव लड़ा था। उन्होंने 48,042 वोटों से यह चुनाव जीता था।

आतिशी सिंह मर्लेना का यूपी से है गहरा नाता

आतिशी उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के मझवां विकास खंड के ग्राम अनंतपुर की बहु हैं। आतिशी की शादी इंडियन काउंसिल फॉर एग्रीकल्चर रिसर्च (ICAR) के पूर्व अध्यक्ष और बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर और भारत के मशहूर कृषि वैज्ञानिक प्रोफेसर पंजाब सिंह के इकलौते पुत्र प्रवीण सिंह से हुई है। प्रवीण सिंह भी राजपूत है और आईआईटी दिल्ली से पढ़ाई के बाद आईआईएम अहमदाबाद से मास्टर डिग्री प्राप्त की है। प्रवीण सिंह ने आठ साल तक अमेरिका में काम किया। उसके बाद वे भारत लौट आये और अब ग्रामीण इलाके गरीब बच्चों क़ो पाने का काम कर रहें है।

Caste Certificate Controversy: प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते के जाति प्रमाण पत्र पर विवाद

Caste Certificate Controversy: जिला स्तरीय सत्यापन समिति ने सुनवाई का अधिकार माना,

Gariaband Medicine Dump Case: गरियाबंद में सड़क किनारे मिला सरकारी दवाइयों का जखीरा

Gariaband Medicine Dump Case: मैनपुर क्षेत्र की आमानाला नदी के नीचे मिली

Ram Navami Festival Bhilai: भिलाई में 1100 से अधिक ध्वजवाहकों का सम्मान

Ram Navami Festival Bhilai: 41वें वर्ष में प्रवेश, श्रीराम चौक खुर्सीपार मैदान

Toxic: कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ में संजीदा शेख की एंट्री, 19 मार्च को होगी रिलीज

Toxic: कन्नड़ स्टार यश की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स'

Kathmandu के पास त्रिशूली नदी में देर रात बस हादसा, 18 लोगों की मौत

Kathmandu: नेपाल के काठमांडू से करीब 90 किलोमीटर दूर एक दर्दनाक सड़क

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... CG: आज से छत्तीसगढ़ विधानसभा

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. MP: भोपाल के स्नूकर क्लब

Horoscope: 23-02-26

Horoscope: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन.. Horoscooe: मेष राशि