,

Astrology News: 20 दिसंबर को शुक्र का राशि परिवर्तन, बनेगा त्रिग्रही–चतुर्ग्रही योग, वैश्विक और मौसम पर पड़ेगा असर

- Advertisement -
Ad imageAd image

Writer: Pandit Vinod Gautam

Astrology News: 20 दिसंबर को शुक्र का राशि परिवर्तन, बनेगा त्रिग्रही–चतुर्ग्रही योग, वैश्विक और मौसम पर पड़ेगा असरभोपाल स्थित ज्योतिष मठ संस्थान के अनुसार 20 दिसंबर को दैत्य गुरु शुक्राचार्य का महत्वपूर्ण राशि परिवर्तन होने जा रहा है। अस्त अवस्था में चल रहे शुक्र वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। धनु राशि में पहले से ही सूर्य और मंगल की युति से अंगारक योग बना हुआ है, जिसके प्रभाव क्षेत्र में आने से शुक्र के साथ मिलकर त्रिग्रही योग का निर्माण होगा।

ज्योतिष मठ संस्थान भोपाल के पंचांगकर्ता ज्योतिषाचार्य पंडित विनोद गौतम ने बताया कि यह योग विशेष रूप से प्रभावशाली माना जा रहा है। त्रिग्रही योग के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक और सामरिक गतिविधियों में हलचल देखी जा सकती है। कुछ देशों में सत्ता परिवर्तन की स्थिति बन सकती है, वहीं कई राष्ट्र आतंकवाद के खिलाफ संगठित होकर सख्त कदम उठा सकते हैं।

पंडित गौतम के अनुसार दिसंबर के अंत में 29 दिसंबर को बुध के धनु राशि में प्रवेश करने से चतुर्ग्रही योग का निर्माण होगा। यह योग संकट की ओर संकेत करता है। ग्रहों की यह स्थिति धीरे-धीरे मार्च 2026 तक और अधिक गंभीर होती जाएगी, जब मीन राशि में पांच से छह ग्रह एकत्र होने की संभावना बनेगी।

उन्होंने बताया कि इस प्रकार के उत्पात योग इससे पहले 1962 और 1971 में बने थे, जिनका संबंध युद्ध और बड़े प्राकृतिक घटनाक्रमों से जोड़ा जाता है। ऐसे में आने वाले समय में वैश्विक स्तर पर तनाव, प्राकृतिक आपदाओं और अस्थिर परिस्थितियों की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

माह के अंत में 31 दिसंबर को शनि के उदय और 2 जनवरी को बुध के उदय के साथ ही नववर्ष 2026 की शुरुआत प्रतिकूल प्रभावों के साथ हो सकती है। इसका असर मौसम पर भी पड़ेगा, जहां बूंदाबांदी, बादलों की असामान्य चाल, कोहरा और ठंड में बदलाव देखने को मिल सकता है।

ज्योतिषाचार्य ने चेतावनी दी कि चतुर्ग्रही योग के प्रभाव से युद्ध जैसे हालात, रोजमर्रा की जरूरतों और खाद्य वस्तुओं की कमी तथा महंगाई बढ़ने की स्थिति बन सकती है। ऐसे में व्यापारी वर्ग को सोच-समझकर निर्णय लेने और विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की