,

Assam Election 2026: असम चुनाव को लेकर उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बयान, BJP के पक्ष में दिख रहा उत्साह

Assam Election 2026

Assam Election 2026: रायपुर में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने असम विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि असम की 126 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है और भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है।

अरुण साव ने बताया कि लखीमपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली 9 विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई थी, जिस पर वे पिछले ढाई महीने से लगातार काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज सुबह से ही कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से लगातार बातचीत हो रही है और जो रुझान सामने आ रहे हैं, वे BJP के पक्ष में हैं।

Assam Election 2026: असम में शांतिपूर्ण मतदान जारी, कार्यकर्ताओं और मतदाताओं में भारी जोश

उन्होंने यह भी कहा कि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रहा है और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ मतदाताओं में भी भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। उनके अनुसार, यह उत्साह भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में नजर आ रहा है।

Assam Election 2026: पश्चिम बंगाल को लेकर भी साधा निशाना, ममता सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

वहीं, पश्चिम बंगाल चुनाव की तैयारियों को लेकर अरुण साव ने ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वहां की जनता तानाशाही से त्रस्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कानून व्यवस्था कमजोर है, महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।

READ ALSO: Bhopal: अन्नदाताओं को उर्वरक सब्सिडी के लिए 41 हजार करोड़ मंजूर, CM यादव ने PM मोदी का जताया आभार

उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में परिवर्तन की लहर चल रही है और भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता इस बदलाव के लिए पूरी तैयारी के साथ मैदान में जुटा हुआ है।

Chanakya Niti: हर किसी को न बताएं अपनी ये 5 बातें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन, व्यवहार, मित्रता और सफलता से…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…