Anuppur नीलकंठ प्राइवेट लिमिटेड पर ठेका शर्तों की अनदेखी का आरोप, लोकल रोजगार नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Anuppur

Report: Punit sen

परिवहन मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन
Anuppur अनूपपुर के आमाडांड खुली खदान में कार्यरत नीलकंठ प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पर ठेका अनुबंध की शर्तों का पालन न करने के आरोप लगे हैं। परिवहन मोर्चा अठावले के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर बताया कि कंपनी लोकल ड्राइवर, मजदूर और प्रभावित किसानों को रोजगार नहीं दे रही है, जबकि ठेका शर्तों में इसकी स्पष्ट व्यवस्था है। संगठन ने 9 सूत्रीय मांग पत्र सौंपते हुए समस्या के समाधान की मांग की।

लोकल भर्ती का पालन नहीं, बाहरी राज्यों से कराई जा रही मजदूरी
Anuppur संगठन ने कहा कि ठेका अनुबंध के अनुसार 70 प्रतिशत लोकल ड्राइवर और मजदूरों को नियुक्त करना अनिवार्य है। लेकिन वर्तमान में बाहरी राज्यों के लोगों को रोजगार दिया जा रहा है, जबकि स्थानीय बेरोजगार रोजगार के लिए भटक रहे हैं। साथ ही प्रभावित किसानों को मुआवजा, रोजगार और प्रशिक्षण नहीं मिला है, जिससे उनकी आजीविका संकट में है।

पर्यावरण और स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव
Anuppur परिवहन मोर्चा ने खदान में भारी वाहनों के संचालन से बढ़ रहे प्रदूषण पर चिंता जताई। संगठन ने कहा कि क्षेत्र में दमा, क्षयरोग और हृदय रोग जैसी बीमारियों में वृद्धि हो रही है। इसके अलावा खदान संचालन के दौरान पेड़ों की कटाई हो रही है, लेकिन पर्यावरण संतुलन के लिए नए पौधरोपण नहीं किए जा रहे हैं।

ठेका रद्द और चक्का जाम की चेतावनी
Anuppur ज्ञापन में ट्रक चालकों से अवैध एंट्री वसूली के मुद्दे को भी उठाया गया। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि कंपनी ठेका शर्तों और केंद्रीय नोटिफिकेशन का पालन नहीं करती, तो ठेका रद्द करने की कार्रवाई की जाए। साथ ही, एक सप्ताह के भीतर कोई कार्रवाई न होने पर आमाडांड माइंस उपक्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन और चक्का जाम किया जाएगा।

read this: Sonbhadra सोनभद्र दौरे पर रविन्द्र जायसवाल का बयान: विपक्ष को बताया ‘नमूना’, जी-राम-जी योजना की खूबियां गिनाईं

- Advertisement -
Ad imageAd image

Ratlam: धू-धू कर जला सीएनजी ऑटो, टला बड़ा हादसा; म्यूजिक सिस्टम और स्कूल सामग्री खाक

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे Ratlam जिले के सैलाना रोड स्थित धामनोद बायपास पर

Nawada : वायुसेना के जांबाज संजय कुमार को नम आंखों से विदाई, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

रिपोर्ट: ऋषभ कुमार Nawada सिरदला प्रखंड के लौंद चमोथा हाट निवासी भारतीय

Ratlam: धू-धू कर जला सीएनजी ऑटो, टला बड़ा हादसा; म्यूजिक सिस्टम और स्कूल सामग्री खाक

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे Ratlam जिले के सैलाना रोड स्थित धामनोद बायपास पर

Drug Trafficking: विश्रामपुर तहसील का चपरासी लग्जरी कार में नशीली टैबलेट बेचते गिरफ्तार

Drug Trafficking: सरगुजा आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई, 608 नग नशीला टैबलेट

Sheikhpura: होली पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 117 संवेदनशील केंद्रों पर मजिस्ट्रेट तैनात

रिपोर्टर:-रंजन कुमार Sheikhpura आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में

AAP workers: शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल के बरी होने पर भोपाल में आप कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

AAP workers: दिल्ली, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शराब घोटाले में कोर्ट

Bahraich : जमीन के पैसों की सनक में युवक बना ‘कसाई’, माता-पिता समेत चार की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

रिपोर्ट-; शबीहूल हसनैन, Bahraich । जिले के रूपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बसंतपुर

Ghaziabad: सलीम वास्तिक पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी जीशान ढेर

Ghaziabad दिल्ली से सटे लोनी इलाके में पूर्व मुस्लिम (Ex-Muslim) सलीम वास्तिक

Morena: अपराधी के कंधे पर ‘सवार’ खाकी, जन्मदिन का जश्न मनाते TI हुए सस्पेंड

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena । आमतौर पर पुलिस चोरों के पीछे

Nawada: होली पर हुड़दंगियों और अश्लील गानों पर पुलिस की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, 21 डीजे जब्त

रिपोर्ट : ऋषभ कुमार Nawada होली के त्योहार को शांतिपूर्ण और मर्यादित

Holi Song Political Controversy: होली सॉन्ग को लेकर सियासत तेज

Holi Song Political Controversy: छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में होली के मौके

RKM Power Plant Compensation: RKM पावर प्लांट में कर्मचारी की मौत के बाद मुआवजे पर सहमति

RKM Power Plant Compensation: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के थाना डभरा क्षेत्र

Nawada में सड़क बनी तालाब, राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी

Report by: Rishabh Kumar Nawada: बिहार के नवादा जिले के मेसकौर प्रखंड

Water Crisis in Dantewada: दंतेवाड़ा में रेलवे दोहरीकरण से गहराया जल संकट

Water Crisis in Dantewada: भांसी क्षेत्र में नाले की खुदाई से पानी