AAP workers: दिल्ली, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शराब घोटाले में कोर्ट से बरी होने की खबर मिलते ही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर है। भोपाल में आप कार्यकर्ताओं ने सड़क पर एकत्र होकर ढोल बजाकर और नारे लगाकर खुशी का इजहार किया।
AAP workers: बैनर के साथ निकाला जश्न जुलूस

कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर लेकर जश्न मनाया, जिसमें लिखा था – “सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं” और “सत्य की जीत”। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और पार्टी नेतृत्व के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।
AAP workers: गंगा-जमुनी एकता का संदेश

कार्यक्रम में महिला और पुरुष कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने पार्टी की टोपी पहनकर एकजुटता दिखाई और कहा कि यह सत्य और संघर्ष की जीत है।
AAP workers: नेताओं ने क्या कहा
कार्यकर्ताओं का कहना था कि यह न्याय की जीत है और पार्टी आगे भी जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी। उन्होंने इसे लोकतंत्र और सच्चाई की विजय बताया।





