,

Jamtara: ‘बच्चा चोरी’ की अफवाहों पर प्रशासन का प्रहार, जागरूकता रथ के जरिए ग्रामीणों को किया जाएगा सतर्क

- Advertisement -
Ad imageAd image
Jamtara

संवाददाता: रतन कुमार

Jamtara राज्य के विभिन्न हिस्सों में बच्चा चोरी की झूठी अफवाहों के कारण उत्पन्न हो रही हिंसक परिस्थितियों को देखते हुए जामताड़ा जिला प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया है। सोमवार को समाहरणालय परिसर में उपायुक्त (DC) रवि आनंद और पुलिस अधीक्षक (SP) राजकुमार मेहता ने संयुक्त रूप से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रशासन का उद्देश्य जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना और निर्दोषों को भीड़ की हिंसा (Mob Lynching) से बचाना है।

पंचायतों और मोहल्लों में गूंजेगा जागरूकता का संदेश

Jamtara यह विशेष जागरूकता रथ जिले की सभी पंचायतों, हाट-बाजारों और शहरी मोहल्लों का भ्रमण करेगा। लाउडस्पीकर और विज्ञापनों के माध्यम से लोगों को यह समझाया जाएगा कि बच्चा चोरी की खबरें अक्सर भ्रामक और निराधार होती हैं। रथ के जरिए लोगों को केवल सत्यापित जानकारी पर ही भरोसा करने और सोशल मीडिया पर आने वाली अपुष्ट सूचनाओं को आगे न बढ़ाने का संदेश दिया जाएगा।

स्वयं कानून हाथ में न लें, पुलिस को दें सूचना: उपायुक्त

Jamtara उपायुक्त रवि आनंद ने जिले वासियों से बेहद गंभीर अपील की है। उन्होंने कहा कि “किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को देखकर उत्तेजित न हों और न ही स्वयं कोई कार्रवाई करें।” उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि किसी व्यक्ति की गतिविधि संदिग्ध लगती है, तो तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस स्टेशन या प्रशासनिक अधिकारियों को दें। अफवाहों पर ध्यान देकर किसी की जान जोखिम में डालना मानवीय और कानूनी रूप से गलत है।

हिंसा करने वालों पर होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई: एसपी

Jamtara पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने कड़ा रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है कि बच्चा चोरी के संदेह में किसी निर्दोष के साथ मारपीट करना एक संगीन अपराध है। उन्होंने कहा कि पुलिस की खुफिया शाखा (Intelligence Wing) अफवाह फैलाने वालों पर नजर रख रही है। किसी भी तरह की हिंसक घटना होने पर मारपीट में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Read this: India- Canada Trade Deal: भारत-कनाडा ने 2030 तक व्यापार 50 अरब डॉलर पहुंचाने का रखा लक्ष्य, 2.6 अरब डॉलर की यूरेनियम डील पर किए हस्ताक्षर

Jamshedpur Project Committee Meeting : परियोजना समिति की बैठक में विधायकों ने विकास योजनाओं और जनसमस्याओं पर की चर्चा

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur Project Committee Meeting : जमशेदपुर: जमशेदपुर परिसदन में

Firozabad Road Accident: हाइड्रा की टक्कर से रिटायर्ड लोको पायलट की मौत, मौके पर मचा हड़कंप

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Road Accident नगला महादेव क्षेत्र में गुरुवार

Farrukhabad Robbery: 24 लाख की लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक सदस्य 6 लाख लेकर फरार

Farrukhabad Robbery मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की लूट का

Residential School: आवासीय विद्यालय में कॉपियां चोरी करने का आरोप, पांच दिन बाद थाने पहुंचा मामला

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Residential School लेड़वा गांव स्थित राजकीयकृत अनुसूचित जाति प्लस

Jamtara Road Accident: बेवा फाटक के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत; तीन घायल

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara Road Accident जामताड़ा-मिहिजाम मुख्य मार्ग पर बेवा फाटक

Kinnar Dispute: रतलाम में किन्नरों के दो गुटों में विवाद, मारपीट के आरोप में पूनम जान ग्रुप पर FIR

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे Kinnar Dispute जीआरपी थाना क्षेत्र में किन्नर समाज के

BJP में शामिल होकर क्यों पछताए सुरेश ओबेरॉय? बोले- ‘अंदर से खुश नहीं था, ज्यादातर लोग…’

BJP: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुरेश ओबेरॉय ने अपने राजनीतिक सफर को