Water Crisis in Dantewada: दंतेवाड़ा में रेलवे दोहरीकरण से गहराया जल संकट

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Water crisis in Dantewada: Railway doubling deepens water crisis in Dantewada

Water Crisis in Dantewada: भांसी क्षेत्र में नाले की खुदाई से पानी हुआ लाल और दूषित

Water Crisis in Dantewada: छत्तीसगढ़ के Dantewada district में चल रहे रेलवे दोहरीकरण कार्य ने ग्रामीणों के सामने गंभीर जल संकट खड़ा कर दिया है। भांसी क्षेत्र के पास बन रहे रेलवे ब्रिज निर्माण के दौरान ठेकेदार कंपनी द्वारा नाले की भारी मशीनों से खुदाई कर दी गई। खुदाई से निकली मिट्टी और मलबा सीधे नाले में मिल गया, जिससे पहले साफ बहने वाला पानी अब पूरी तरह मटमैला और लाल दिखाई दे रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि बिना किसी वैकल्पिक जल व्यवस्था के नाले को नुकसान पहुंचाया गया है। इससे न केवल जल स्रोत प्रभावित हुआ है, बल्कि आसपास के पर्यावरण पर भी प्रतिकूल असर पड़ा है।


Water Crisis in Dantewada: पेयजल, सिंचाई और पशुधन पर असर, आंदोलन की चेतावनी

यह नाला भांसी, पोरोकमेली और कमेली गांव के लोगों के लिए जीवनरेखा के समान है। ग्रामीण इसी पानी का उपयोग पीने, नहाने, कपड़े धोने और अन्य घरेलू कार्यों में करते रहे हैं। खेतों की सिंचाई भी इसी स्रोत से होती है। पानी दूषित होने से फसलें प्रभावित हो रही हैं और मवेशी बीमार पड़ने लगे हैं।

READ ALSO: Mangalour Haridwar : ईरान में तनाव के बीच उत्तराखंड के परिवारों की चिंता, मंगलौर के कई लोग अब भी फंसे

ग्रामीणों ने प्रशासन और रेलवे विभाग से तत्काल नाले की सफाई और वैकल्पिक जल व्यवस्था की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस गंभीर समस्या पर कितनी तेजी से कार्रवाई करते हैं और प्रभावित गांवों को कब तक राहत मिलती है।

Chanakya Niti : हर मजबूत स्त्री में होते हैं ये 5 गुण, चाणक्य के ये नियम बदल देंगे जिंदगी

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य को भारत के महान नीति-निर्माताओं, अर्थशास्त्रियों और