,

Animal Cruelty Case: दुर्ग में बेजुबानों पर क्रूरता, फसल बचाने के नाम पर दो लंगूरों की गोली मारकर हत्या

Animal Cruelty Case

Animal Cruelty Case: दुर्ग जिले के धमधा क्षेत्र से बेजुबान जानवरों के साथ क्रूरता का एक गंभीर मामला सामने आया है। ग्राम दनिया (बोरी) में एक ग्रामीण अजय पटेल ने अपनी चने की फसल को नुकसान पहुंचाने के संदेह में एयरगन से दो लंगूरों को गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।

Animal Cruelty Case: एयरगन से शिकार कर साक्ष्य छिपाने की कोशिश, वन विभाग और पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना के बाद आरोपी ने अपने अपराध को छिपाने की कोशिश भी की। उसने एक लंगूर के शव को जमीन में दफना दिया, जबकि दूसरा शव खुले में पड़ा रहा, जिसे बाद में कुत्तों ने नोच लिया। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई और लोगों में आक्रोश भी देखा गया।

Animal Cruelty Case: संरक्षित प्रजाति ‘हनुमान लंगूर’ की हत्या, आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा गया

सूचना मिलने पर वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान यह पुष्टि हुई कि मारे गए दोनों बंदर ‘हनुमान लंगूर’ प्रजाति के थे, जो वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम की अनुसूची-2 के तहत संरक्षित हैं।

READ ALSO: Bhopal: अन्नदाताओं को उर्वरक सब्सिडी के लिए 41 हजार करोड़ मंजूर, CM यादव ने PM मोदी का जताया आभार

मौके से पुलिस ने आरोपी के पास से एयरगन भी बरामद की है और उसके खिलाफ कड़ी धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। कोर्ट ने आरोपी को 21 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

वन विभाग ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए लोगों से अपील की है कि वे वन्यजीवों के प्रति संवेदनशील रहें और किसी भी प्रकार की हिंसा से बचें, अन्यथा कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Chanakya Niti: हर किसी को न बताएं अपनी ये 5 बातें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन, व्यवहार, मित्रता और सफलता से…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…