,

कढैर चौरा गांव में सांड के हमले से वृद्ध की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

An old man died due to a bull attack in Kadhair Chaura village, causing chaos among his family members

लोकेशन: पीलीभीत
रिपोर्टर: निज़ाम अली

पीलीभीत जनपद की पूरनपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव कढैर चौरा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव निवासी नन्हे लाल (60 वर्ष), पुत्र अंगने लाल, की सांड के हमले में मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नन्हे लाल किसी कार्य से सुबह अपने घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान अचानक एक उग्र सांड ने उन पर हमला कर दिया। सांड के हमले से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वृद्ध की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उन्हें अस्पताल लेकर गए। लेकिन दुर्भाग्यवश, चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जैसे ही यह दुखद समाचार गांव में फैला, परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई और ग्रामीणों ने इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन से उचित कदम उठाने की मांग की है।

Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार इन 5 आदतों को माना गया है अवगुण, जानें क्या कहता है नीतिशास्त्र

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में व्यक्ति के स्वभाव, व्यवहार, रिश्तों…