Amroha News: बारिश के चलते भर-भराकर गिरा कच्चा मकान, एक की मौत दो की हालत गंभीर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Amroha

बारिश के चलते नौगांवा सादात के मोहल्ला नई बस्ती में कच्चा मकान भर-भरा कर गिर पड़ा। मलबे में छह भाई-बहन दब गए। पुलिस व स्थानीय लोगों ने मलबा हटाकर बच्चों को बाहर निकाला। बाद में सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने हारिश (13) को मृतक घोषित कर दिया। जबकि, दो बहनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हादसे के बारे में जानकारी ली। हारिश पानीपत की रुई फैक्टरी में मजदूरी करने वाले शकील का बेटा है। शकील के परिवार में पत्नी शबनम और छह बच्चे हरीश (13), रहमीना (12), अलफिजा (8), सालिया (6), अदनान (4) माहिरा (2) हैं।

पांच दिन पहले ही शकील मजदूरी करने के लिए पानीपत गए थे। इस दौरान उनकी पत्नी शबनम और बच्चे घर पर थे। मोहल्ले के बीचों-बीच शकील का कच्चा मकान है। बुधवार की रात से जिले में रुक-रुक कर लगातार बारिश हो रही है। जिसके चलते उनके मकान की नींव कमजोर हो गई।

शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे शकील के सभी बच्चे घर के भीतर थे, जबकि पत्नी शबनम घर परिसर में बर्तन धुल रही थी। तभी, अचानक मकान भर-भरा कर गिर पड़ा। इस दौरान हारिश, रहमीना, अलफिजा, अदनान, सालिया और माहिरा मालबे में दब गए। मकान के गिरते ही शबनम में शोर मचा दिया।

तभी स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही नौगांवा सादात पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे को हटाकर बच्चों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने हारिश को मृत घोषित कर दिया।

गंभीर रूप से घायल अलफिजा और सालिया को हायर सेंटर रेफर कर दिया। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। जबकि, अदनान, माहिरा, रहमीना का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। जानकारी मिलते ही एसडीएम बृजपाल सिंह हल्का लेखपाल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। बाद में जिला अस्पताल पहुंचकर घायल बच्चों का हाल जाना। एसडीएम ने बताया कि हादसे की रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को सौंपी गई है। पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal New Collector : IAS प्रियंक मिश्रा ने भोपाल कलेक्टर का संभाला पदभार

Bhopal New Collector : भोपाल में नए कलेक्टर ने संभाली जिम्मेदारी Bhopal

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 15 अप्रैल 2026, बुधवार के दिन वैशाख मास के कृष्ण पक्ष

Bhopal New Collector : IAS प्रियंक मिश्रा ने भोपाल कलेक्टर का संभाला पदभार

Bhopal New Collector : भोपाल में नए कलेक्टर ने संभाली जिम्मेदारी Bhopal

Chhattisgarh : सक्ति में वेदांता पावर प्लांट का बॉयलर फटा, भीषण हादसे में 10 की मौत और 40 घायल

Chhattisgarh छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में

EPS-95 पेंशनर्स का भोपाल में प्रदर्शन आज, पेंशन बढ़ोतरी की मांग को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन

EPS-95 पेंशनर्स राष्ट्रीय संघर्ष समिति, मध्य प्रदेश के नेतृत्व में 15 अप्रैल

Road Accident: नवापारा में ट्रक-हाइवा की भीषण टक्कर, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Road Accident: रायपुर जिले के नवापारा क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक