लाहौर में आतंकी Ameer Hamza पर हमला, अज्ञात हमलवारों ने मारी गोली, हालत नाजुक

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
https://swadeshlive.com/ameer-hamza-lashkar-attack-lahore/

Ameer Hamza: पाकिस्तान के लाहौर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े अमीर हमजा पर जानलेवा हमला हुआ है। अज्ञात हमलावरों ने उसे एक न्यूज चैनल के दफ्तर के बाहर निशाना बनाते हुए फायरिंग की। हमले के दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई और हमजा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

Ameer Hamza: हमलावरों की पहचान अभी तक नहीं

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने अचानक हमला कर मौके से फरार हो गए। फिलहाल इस हमले के पीछे किसका हाथ है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुट गई हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Ameer Hamza: कौन है अमीर हमजा?

अमीर हमजा लश्कर-ए-तैयबा के शुरुआती और प्रमुख चेहरों में गिना जाता है। उसने आतंकी हाफिज सईद के साथ मिलकर इस संगठन की नींव रखी थी। वह संगठन के वैचारिक प्रचार का अहम हिस्सा रहा है और फंडिंग, भर्ती तथा नेटवर्क को मजबूत करने में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह अफगान मुजाहिदीन से भी जुड़ा रहा है और अपने कट्टरपंथी भाषणों व लेखन के लिए जाना जाता था। वह ‘मजल्‍लह अल-दावा’ नामक पत्रिका का संपादन भी कर चुका है और ‘काफिला दावत और शहादत’ नाम की किताब लिख चुका है।

Ameer Hamza: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर घोषित आतंकी

अमेरिका के ट्रेजरी डिपार्टमेंट ने लश्कर-ए-तैयबा को आतंकी संगठन घोषित किया हुआ है और अमीर हमजा को वैश्विक आतंकियों की सूची में शामिल किया गया है। साल 2018 में पाकिस्तान में कार्रवाई के बाद उसने खुद को अलग दिखाने की कोशिश की थी, लेकिन बाद में ‘जैश-ए-मनकाफा’ नाम से एक नया संगठन खड़ा किया, जो कथित रूप से कई क्षेत्रों में सक्रिय रहा।

Ameer Hamza: भारत से जुड़े कई मामलों में नाम

रिपोर्ट्स के अनुसार, अमीर हमजा का नाम भारत में कई आतंकी हमलों और साजिशों से जुड़ा रहा है। वह लंबे समय तक आतंक के नेटवर्क का अहम हिस्सा बना रहा और विभिन्न गतिविधियों में उसकी भूमिका सामने आती रही है।

read also: Roorkee: दूध के पैसे मांगने पर चली गोली, CCTV में कैद हुई घटना

Haldwani Recycling Initiative: हल्द्वानी नगर निगम की अनोखी रीसाइक्लिंग पहल

Haldwani Recycling Initiative: प्लास्टिक कचरा जमा करने पर मिलेगा कैश रिफंड, शहर