,

वैक्सीन ले जा रही एम्बुलेंस ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर: दो युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर

- Advertisement -
Ad imageAd image

Report: Boby ali

बड़ामलहरा (छतरपुर)। छतरपुर जिले के बड़ामलहरा क्षेत्र में शनिवार शाम एक एम्बुलेंस ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को तत्काल बड़ामलहरा अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


पिपरा पुलिया के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, शंकर पिता प्यारेलाल अहिरवार (30) और धनीराम पिता कमला प्रसाद अहिरवार (25) निवासी सूरजपुरा कला, बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। बताया गया कि दोनों युवक रिश्तेदारों को तेरहवीं के कार्ड बांटकर घर लौट रहे थे। शाम करीब 4 बजे जब वे घिनौची के पास पिपरा पुलिया पर पहुंचे, तभी सामने से आ रही एम्बुलेंस (क्रमांक MP16 DA 0272) ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।


घटना के बाद एम्बुलेंस पुलिया में घुसी

हादसे के बाद एम्बुलेंस सड़क किनारे पुलिया में जा घुसी। बताया जा रहा है कि यह एम्बुलेंस वैक्सीन वितरण कर छतरपुर की ओर लौट रही थी। सूचना मिलते ही गुलगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बड़ामलहरा अस्पताल भेजा। डॉक्टरों के अनुसार दोनों को चेहरे और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Deoghar Congress Protest: चंदा चोरी और खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में कांग्रेस का धरना

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Deoghar Congress Protest झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश

Bhopal: अटूट विश्वास का पर्व रक्षाबंधन – राजकुमार बरूआ

"येन बद्धो बलिराजा दानवेन्द्रो महाबलः।तेन त्वामभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥लिप्यंतरण:" रक्षाबंधन

Indore: H1N1 को लेकर विशेषज्ञ की सलाह, कहा- डरना नहीं, संभलना होगा

Indore: मानसून के दौरान इन्फ्लुएंजा-ए (H1N1) यानी स्वाइन फ्लू के मामलों में

Kanpur में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, उड़ान के दौरान हुआ तेज धमाका; एक पायलट की मौत, दूसरा गंभीर

Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार दोपहर एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त