Reporter: Dinesh Gupta, Edit By: Mohit Jain
अम्बिकापुर में सायबर सेल की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संभाग भर में डीजल चोरी करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 400 लीटर डीजल और एक स्कार्पियो वाहन जप्त किया गया है।
जानकारी के अनुसार, भागने के प्रयास में आरोपियों ने अपने वाहन से एक पिकअप को टक्कर मार दी थी। इसके बाद सायबर सेल, कोतवाली और गांधीनगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर आरोपियों को दबोच लिया।

प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि पकड़ा गया गिरोह सरगुजा सहित पूरे संभाग में लंबे समय से डीजल चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।
यह खबर भी पढ़ें: CG: धान खरीदी केंद्रों में मिलरों की लापरवाही उजागर, फटे–पुराने बारदानों से बढ़ी किसानों की परेशानी
पुलिस की इस कार्रवाई से लगातार हो रही डीजल चोरी की घटनाओं पर बड़ी रोक लगाई गई है।





