,

CG: धान खरीदी केंद्रों में मिलरों की लापरवाही उजागर, फटे–पुराने बारदानों से बढ़ी किसानों की परेशानी

CG: धान खरीदी केंद्रों में मिलरों की लापरवाही उजागर, फटे–पुराने बारदानों से बढ़ी किसानों की परेशानी

Reporter: Chandrabhan Sahu, Edit By: Mohit Jain

नरहरपुर क्षेत्र के बासनवाही और आसपास के धान खरीदी केंद्रों में इस बार राइस मिलरों की गंभीर लापरवाही सामने आई है। किसानों और सहकारी विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि मिलरों द्वारा सप्लाई किए गए बारदानों की गुणवत्ता बेहद खराब है। कई बारदाने फटे, पुराने और धान भरने के बिल्कुल लायक नहीं पाए गए हैं।

खराब बारदानों की वजह से धान की तुलाई में लगातार दिक्कतें आ रही हैं। वजन डालते ही बारदाने फट जा रहे हैं, जिससे धान के बिखरने और नुकसान का खतरा बढ़ गया है। इससे खरीद प्रक्रिया भी बाधित हो रही है और कई किसानों को घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा है।

किसानों का कहना है कि हर साल बारदाने की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें होती हैं, लेकिन इस बार हालात ज्यादा खराब हैं। सहकारी विभाग के कर्मचारियों ने भी स्वीकार किया है कि सप्लाई किए गए बारदाने मानकों के अनुरूप नहीं हैं और बार-बार बदलने पड़ रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें: दुर्ग: धमधा के दानी तालाब में युवक की लाश मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

ग्रामीणों और किसानों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि मिलरों द्वारा भेजे जा रहे बारदानों की गुणवत्ता की जांच कराई जाए और मानक के अनुसार नए, मजबूत बारदाने तुरंत उपलब्ध कराए जाएँ, ताकि धान खरीदी प्रक्रिया बिना किसी बाधा के जारी रह सके।

Aaj ka Panchang: जानें पंचांग, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

Aaj ka Panchang: 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक और सांस्कृतिक…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 का दिन मेष से मीन…

Sagar News: इमारती लकड़ी का लाइसेंस देने मांगी रिश्वत, वनरक्षक को 4 साल की सजा

रिपोर्टर-आदर्श दुबे Sagar News: सागर में इमारती लकड़ी के व्यापार का लाइसेंस…

Narmadapuram News: PDS दुकानों में ₹1.04 करोड़ के राशन की हेराफेरी, पिता-पुत्र पर FIR के निर्देश

Narmadapuram News: नर्मदापुरम जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की दो दुकानों…

Nazirabad News: गौवंश वध मामले का खुलासा, 30 बोर की रायफल और दो कारों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

Nazirabad News: भोपाल जिले के नजीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सवोदरा में…

Korba News: 18 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निगम अधिकारी-कर्मचारियों का एक दिवसीय धरना

Korba News: कोरबा नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न…

Bhopal: ‘नशा मुक्त मध्यप्रदेश,’ के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, कहा- हॉट स्पॉट पर रखें पैनी नजर

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नशा मुक्त मध्यप्रदेश के लिए…