Nari Shakti Vandan पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, 16, 17, 18 अप्रैल को रचा जाएगा इतिहास, महिलाओं के आरक्षण में होगी वृध्दि

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
https://swadeshlive.com/nari-shakti-vandan-by-pm-modi-pecial-session-16-18-april/

Nari Shakti Vandan: नई दिल्ली में आयोजित नारी शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम के दौरान नरेंद्र मोदी ने महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को मजबूत बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से चली आ रही प्रतीक्षा को अब समाप्त करने का समय आ गया है।

Nari Shakti Vandan: 16 से 18 अप्रैल की तारीखें अहम

प्रधानमंत्री ने बताया कि 16, 17 और 18 अप्रैल की तारीखें इस दिशा में महत्वपूर्ण साबित होंगी। इन दिनों के दौरान महिलाओं को अधिक प्रतिनिधित्व देने से जुड़े अहम फैसले लिए जाने की संभावना है।

Nari Shakti Vandan: नारी शक्ति वंदन अधिनियम का जिक्र

उन्होंने याद दिलाया कि वर्ष 2023 में नए संसद भवन में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के जरिए इस दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया था। इस कानून का उद्देश्य लोकतांत्रिक व्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी को और मजबूत करना है।

Nari Shakti Vandan: विशेष सत्र में होंगे अहम निर्णय

प्रधानमंत्री के अनुसार, इसी लक्ष्य को आगे बढ़ाने के लिए संसद के बजट सत्र के दौरान 16 अप्रैल से विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा। इस सत्र में महिलाओं को ज्यादा प्रतिनिधित्व देने के लिए ठोस पहल की जाएगी।

Nari Shakti Vandan: महिलाओं के समर्थन से मजबूत होगी पहल

पीएम मोदी ने कहा कि इस अभियान को देशभर की महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि माताओं और बहनों के आशीर्वाद से यह पहल और मजबूत होगी और भविष्य में बेहतर परिणाम देगी।

READ ALSO: Asha Bhosle के निधन पर प्रियंका चोपड़ा का भावुक पोस्ट, बोलीं- ‘जैसे बचपन की यादें खो गईं’

Haldwani Recycling Initiative: हल्द्वानी नगर निगम की अनोखी रीसाइक्लिंग पहल

Haldwani Recycling Initiative: प्लास्टिक कचरा जमा करने पर मिलेगा कैश रिफंड, शहर