,

Asha Bhosle के निधन पर प्रियंका चोपड़ा का भावुक पोस्ट, बोलीं- ‘जैसे बचपन की यादें खो गईं’

- Advertisement -
Ad imageAd image
https://swadeshlive.com/asha-bhosle-died-priyanka-chopra-reaction/

Asha Bhosle: भारतीय सिनेमा और संगीत जगत की महान आवाज आशा भोसले के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में गहरा शोक है। कई नामी हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।

Asha Bhosle: रमेश सिप्पी ने बताया ‘एक सदी का अंत’

रमेश सिप्पी ने उनके निधन को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि यह एक युग के समाप्त होने जैसा है। उन्होंने कहा कि आशा भोसले सिर्फ एक बेहतरीन गायिका ही नहीं, बल्कि एक शानदार इंसान भी थीं। उनका संगीत हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेगा और वे इतिहास का अहम हिस्सा बनी रहेंगी।

Asha Bhosle: प्रियंका चोपड़ा का भावुक संदेश

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि आशा भोसले की आवाज कई लोगों के बचपन और यादों का अहम हिस्सा रही है। उन्होंने लिखा कि उनकी आवाज ने हर खुशी और दुख के पल में साथ निभाया और पीढ़ियों तक लोगों को जोड़े रखा।

Asha Bhosle: अस्पताल में इलाज के दौरान निधन

शनिवार शाम तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के अनुसार अत्यधिक कमजोरी और सीने में संक्रमण के चलते उनकी हालत गंभीर हो गई थी और रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।

Asha Bhosle: अंतिम दर्शन और संस्कार की जानकारी

परिवार की ओर से बताया गया कि लोग उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए लोअर परेल स्थित उनके निवास पर पहुंच सकते हैं। वहीं, उनका अंतिम संस्कार मुंबई के शिवाजी पार्क में किया जाएगा।

read also: बॉक्स ऑफिस पर मूवी “Dacoit” का मिला-जुला प्रदर्शन, संडे पर भी कमाई में नहीं दिखी तेजी

CPR Saves Life: इंदौर में पुलिसकर्मियों की तत्परता से बची छात्र की जान, समय पर दिया CPR

CPR Saves Life इंदौर के राऊ-राजेंद्र नगर क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की त्वरित

RPF Jawan Assault: रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ जवान पर मारपीट का आरोप, घटना का वीडियो वायरल

रिपोर्टर: निज़ाम अली RPF Jawan Assault पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक

Praggnanandhaa ने फिर मचाया तहलका, आखिरी बाजी से पहले ही जीत लिया बड़ा खिताब; करोड़ों की इनामी राशि भी मिली

Praggnanandha: भारतीय शतरंज के युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने एक बार फिर