Liquor Seizure : AC कोच अटेंडेंट के सामान से मिली 12.236 बल्क लीटर शराब, दस्तावेज नहीं दिखा पाया
Liquor Seizure : छत्तीसगढ़ के दुर्ग में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को बड़ी सफलता मिली है। निजामुद्दीन हमसफर एक्सप्रेस में की गई जांच के दौरान विदेशी शराब की खेप बरामद की गई है।यह कार्रवाई RPF और आबकारी विभाग दुर्ग की संयुक्त टीम द्वारा की गई। जांच के दौरान ट्रेन के एसी कोच अटेंडेंट रिमन दास के सामान की तलाशी ली गई, जिसमें 12.236 बल्क लीटर विदेशी शराब बरामद हुई।

Liquor Seizure : RPF और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
Liquor Seizure : पूछताछ के दौरान आरोपी अटेंडेंट शराब से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। जब्त शराब की कीमत करीब 4140 रुपये बताई जा रही है।मामले में RPF ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को अवैध शराब तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।
read more : Jan Chaupal : सुदूर वनांचल में बाइक से पहुंचीं कलेक्टर लीना मंडावी, जनचौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

