,

Jabalpur: श्मशान घाट में दहकती चिता पर लेटकर युवक ने दी जान, इलाके में सनसनी

- Advertisement -
Ad imageAd image
Jabalpur

Report: Somnath mishra

Jabalpur (सिहोरा): सिहोरा के खितौला थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ हिरन नदी के तट पर स्थित श्मशान घाट में एक युवक ने जलती चिता पर लेटकर आत्महत्या कर ली। इस रूह कंपा देने वाली घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में मातम और दहशत का माहौल है।

Jabalpur जलती चिता बनी मौत की सेज

मिली जानकारी के अनुसार, खितौला श्मशान घाट में एक शव का अंतिम संस्कार किया गया था। रस्मों के बाद परिजन चिता को जलता हुआ छोड़कर अपने घर चले गए थे। इसी बीच, रात के करीब 3 बजे 27 वर्षीय सिब्बू उर्फ शुभम कोल रहस्यमयी तरीके से अपने घर से निकला और श्मशान घाट पहुँच गया। वहाँ उसने धधकती चिता के ऊपर लेटकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

Jabalpur सुबह ‘खारी’ चुनने पहुँचे परिजनों के उड़े होश

घटना का खुलासा तब हुआ जब सुबह करीब 7 बजे मृतक के परिजन अस्थियां (खारी) संचय करने श्मशान घाट पहुँचे। वहाँ का दृश्य देखकर सबकी रूह कांप गई; चिता पर एक युवक का आधा जला हुआ शव पड़ा था। शोर मचने पर भारी भीड़ जमा हो गई और तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। गौरतलब है कि शुभम के परिजनों ने सुबह 6 बजे ही थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद से उसकी तलाश जारी थी।

Jabalpur पुलिस की मुस्तैदी और जांच शुरू

सूचना मिलते ही खितौला थाना प्रभारी रमन सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे और स्थिति को संभाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी के अनुसार:

“शुरुआती जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। पुलिस हर संभावित कोण से तफ्तीश कर रही है ताकि युवक के इस आत्मघाती कदम के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।”

वर्तमान में पुलिस परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। इस असामान्य घटना ने क्षेत्र में कई तरह की चर्चाओं और डर को जन्म दे दिया है।

Read this: Road Accident: कटिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, हाईवा की चपेट में आकर 38 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: रविवार, 9 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से खास रहने

Firozabad FIR: गांधी पार्क चौराहे पर मारपीट का मामला, शिकायत के आधार पर FIR दर्ज

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad FIR थाना उत्तर क्षेत्र स्थित गांधी पार्क

Datia Flood: पहुँज नदी का जलस्तर बढ़ने से डूबा पुल, यूपी-एमपी का संपर्क टूटा

Datia Flood : दतिया जिले में लगातार हुई मूसलाधार बारिश के बाद

दिल्ली छोड़ने की तैयारी में Rishabh Pant? आधी रात CM धामी से कर दी खास अपील

Rishabh Pant: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत उत्तराखंड में

रणबीर-यश की ‘Ramayana’ पर आया बड़ा अपडेट, रिलीज को लेकर खत्म हुआ सस्पेंस

Ramayana: नितेश तिवारी के निर्देशन में तैयार हो रही ‘रामायण’ इस समय