,

दिल्ली छोड़ने की तैयारी में Rishabh Pant? आधी रात CM धामी से कर दी खास अपील

https://swadeshlive.com/rishabh-pant-uttarakhand-land-request-cm-pushkar-singh-dhami-help/

Rishabh Pant: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत उत्तराखंड में अपना घर बसाने की इच्छा जाहिर की है। पंत ने देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मदद की अपील की। उन्होंने कहा कि वह दिल्ली से उत्तराखंड शिफ्ट होना चाहते हैं, लेकिन लंबे समय से अपनी जरूरत के मुताबिक जमीन नहीं मिल पा रही है।

पंत ने अपनी पोस्ट में उत्तराखंड से अपने जुड़ाव और पहाड़ी लोगों के बीच रहने की इच्छा का भी जिक्र किया। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मामले को देखने और जमीन उपलब्ध कराने में सहयोग करने का अनुरोध किया। क्रिकेटर के मुताबिक, वह करीब तीन साल से जमीन की तलाश कर रहे हैं।

Rishabh Pant: उत्तराखंड में घर बनाने की जताई इच्छा

ऋषभ पंत ने मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए कहा कि वह अपने राज्य में वापस आकर रहना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें ऐसी जमीन की तलाश है, जहां वह अपना घर बना सकें और अपने लोगों के बीच रह सकें।

पंत ने यह भी कहा कि उन्हें उत्तराखंड को प्रमोट करने से जुड़े उद्देश्य के लिए भी जमीन मिलनी थी, लेकिन अब तक यह संभव नहीं हो सका। उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले में व्यक्तिगत तौर पर ध्यान देने की अपील की।

Rishabh Pant: जमीन नहीं मिली तो खरीदने को भी तैयार

ऋषभ पंत ने अपनी दूसरी पोस्ट में अपनी बात को और स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि अगर सरकार की ओर से जमीन उपहार के तौर पर देना संभव नहीं है तो वह उसे खरीदने के लिए भी तैयार हैं।

पंत ने कहा कि अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करने के बाद अपनी मातृभूमि में घर मिलना उनके लिए खास बात होगी। उन्होंने साफ किया कि उनकी प्राथमिकता उत्तराखंड में अपना स्थायी घर बनाना है।

Rishabh Pant: CM Pushkar Singh Dhami ने दिया मदद का भरोसा

ऋषभ पंत की अपील पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पंत को उत्तराखंड का गौरव बताते हुए कहा कि क्रिकेटर ने अपने प्रदर्शन और उपलब्धियों से देश-दुनिया में देवभूमि का नाम रोशन किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी मातृभूमि के प्रति पंत का लगाव और उत्तराखंड लौटकर योगदान देने की इच्छा सराहनीय है। उन्होंने बताया कि पंत द्वारा उठाए गए मामले को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं।

Rishabh Pant: अधिकारियों को जल्द संपर्क करने के निर्देश

सीएम धामी ने अपने जवाब में भरोसा दिलाया कि संबंधित अधिकारी ऋषभ पंत से संपर्क करेंगे और नियमों के तहत हरसंभव सहयोग किया जाएगा। इससे पंत की उत्तराखंड में जमीन लेने की कोशिश को लेकर प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद है।

अब सभी की नजर इस बात पर है कि पंत के अनुरोध के बाद जमीन से जुड़ा मामला किस तरह आगे बढ़ता है और क्या भारतीय क्रिकेट स्टार जल्द ही उत्तराखंड में अपना नया आशियाना बना पाएंगे।

Rishabh Pant: Sri Lanka Test Series में व्यस्त हैं ऋषभ पंत

ऋषभ पंत फिलहाल भारतीय टीम के साथ टेस्ट सीरीज के सिलसिले में श्रीलंका दौरे पर हैं। क्रिकेट के मैदान पर भी उनके लिए यह दौरा अहम है। इस सीरीज के दौरान उनके पास टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका है।

पंत अपने आक्रामक बल्लेबाजी अंदाज के लिए जाने जाते हैं और टेस्ट क्रिकेट में छक्कों के मामले में भी वह खास मुकाम के करीब हैं। ऐसे में एक तरफ जहां वह मैदान पर टीम इंडिया के लिए अहम भूमिका निभा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अपने गृह राज्य उत्तराखंड में स्थायी रूप से बसने की इच्छा को लेकर भी चर्चा में हैं।

read also: रणबीर-यश की ‘Ramayana’ पर आया बड़ा अपडेट, रिलीज को लेकर खत्म हुआ सस्पेंस

भारत दौरे पर Belgium PM का ट्रंप पर तंज, बोले- टैरिफ नीति में आज फैसला, कल वापसी और फिर शनिवार को बदलाव

Belgium: बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर ने अमेरिका की बदलती व्यापार

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 खबरें 1. BJP ऑफिस में

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की टॉप 10 खबरें 1. ओंकारेश्वर में

Bhopal Master Plan : भोपाल मास्टर प्लान लेगा आकार,खत्म होगा 21 साल का लंबा इंतजार

Bhopal Master Plan : व्यापारियों की दूर होगी परेशानी,रहवासियों को भी मिलेगी

Sehore Power Transformer Plant : सीहोर में 888 करोड़ की पावर ट्रांसफॉर्मर यूनिट शुरू, सीएम मोहन यादव ने किया रोल-आउट

Sehore Power Transformer Plant: भोपाल/सीहोर: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में पावर ट्रांसफॉर्मर