BY
Yoganand Shrivastava
New Job Roles for Freshers भारतीय जॉब मार्केट तेजी से बदल रहा है और इसके साथ ही नौकरियों की प्रकृति भी बदल रही है। हालिया करियर आउटलुक रिपोर्ट के अनुसार कंपनियां अब पारंपरिक पदों के बजाय नई तकनीकों और डिजिटल बदलाव से जुड़े प्रोफाइल्स पर अधिक भर्ती कर रही हैं। खास बात यह है कि इनमें से कई जॉब रोल ऐसे हैं जिनके बारे में एक-दो साल पहले तक बहुत कम चर्चा होती थी।

विशेषज्ञों का मानना है कि अब भर्ती प्रक्रिया में केवल डिग्री नहीं, बल्कि उम्मीदवार की व्यावहारिक कौशल और तकनीकी समझ को अधिक महत्व दिया जा रहा है। इसी वजह से एआई, क्लाउड, ऑटोमेशन और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से जुड़े नए अवसर तेजी से सामने आ रहे हैं।
New Job Roles for Freshers: AI और ऑटोमेशन आधारित नौकरियों की बढ़ी मांग
नौकरी बाजार में सबसे तेजी से उभरने वाले पदों में AI Marketing Associate प्रमुख है। इस भूमिका में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित टूल्स की मदद से मार्केटिंग अभियान चलाना, डेटा विश्लेषण करना और ग्राहकों तक प्रभावी पहुंच बनाना शामिल है।

इसी तरह Junior DevOps Engineer की मांग भी बढ़ी है। आईटी कंपनियां अब शुरुआती स्तर पर ही ऐसे युवाओं को मौका दे रही हैं जिन्हें क्लाउड तकनीक, लिनक्स और ऑटोमेशन प्रक्रियाओं की जानकारी हो।
New Job Roles for Freshers: टेक्नोलॉजी ने बदली वेबसाइट और कस्टमर सर्विस की दुनिया
डिजिटल क्षेत्र में No-Code Website Developer एक नया और तेजी से लोकप्रिय होता रोल बनकर उभरा है। इसमें पारंपरिक कोडिंग के बजाय विशेष प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से वेबसाइट और एप्लिकेशन तैयार किए जाते हैं।

वहीं AI Chatbot Support Engineer की भूमिका भी तेजी से महत्वपूर्ण हो रही है। कंपनियां ग्राहक सेवा को बेहतर बनाने के लिए एआई आधारित चैटबॉट्स का उपयोग कर रही हैं और उन्हें संचालित करने के लिए प्रशिक्षित युवाओं की तलाश कर रही हैं।
New Job Roles for Freshers ऊर्जा क्षेत्र में भी बढ़ रहे नए अवसर
तकनीकी बदलाव का असर केवल आईटी सेक्टर तक सीमित नहीं है। ऊर्जा क्षेत्र में Smart Grid Automation Technician जैसे नए पद सामने आए हैं। रिन्यूएबल एनर्जी और स्मार्ट पावर सिस्टम्स के विस्तार के साथ इस क्षेत्र में प्रशिक्षित युवाओं की मांग लगातार बढ़ रही है।
विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले वर्षों में नौकरी बाजार में वही उम्मीदवार आगे रहेंगे जो नई तकनीकों के साथ खुद को लगातार अपडेट करते रहेंगे और व्यावहारिक कौशल विकसित करेंगे।
Read this: ‘बटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे सनी देओल-प्रीति जिंटा, CM Yogi से की मुलाकात



