,

अपने चाचा की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचे अखिलेश यादव, गंगा में किया प्रवाहित

SP President Akhilesh Yadav reached Haridwar with the ashes of his uncle Rajpal Singh Yadav.

धर्म नगरी हरिद्वार में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने चाचा राजपाल सिंह यादव की अस्थियों को लेकर हरिद्वार पहुंचे और सुबह 11 बजे के आसपास अपने चाचा राजपाल यादव की अस्थियों को नमामि गंगा घाट हरिद्वार में विधि विधान के साथ गंगा में प्रवाहित किया। अखिलेश यादव के साथ उनके परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

अखिलेश यादव आज हरिद्वार मे थे जंहा वह अपने चाचा राजपाल यादव कि अस्थिया विसर्जित करने और उनके पिंड दान करने अपने परिजनों के साथ पंहुचे थे. मृत कर्म संस्कार के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने इंडिया गठबंधन के नेतृत्व को लेकर कांग्रेस पर सवालिया निशान लगा दिये, उन्होंने कहा कि ज़ब इंडिया गठबंधन बन रहा था तब नितीश कुमार जी ने सब भाजपा विरोधी दलों से बात कि थी और तब यह कहा गया था कि जो क्षेत्रीय पार्टी जंहा मजबूत है वंहा इंडिया गठबंधन उसे मजबूत करेगा।
अखिलेश यादव ने कहाँ कि दिल्ली मे आम आदमी पार्टी मजबूत है इसलिए दिल्ली मे समाजवादी पार्टी ने आम आदमी पार्टी का समर्थन किया है। दिल्ली मे आप ही भाजपा को हरा सकती है। उन्होंने कहा कि जो क्षेत्रीय पार्टियां भाजपा से मुकाबला कर रही है हमें उनके साथ खड़ा हों चाहिए।
प्रयागराज मे हो रहे कुम्भ महापर्व मे शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा ज़ब गंगा मैया प्रयाग बुलाएगी तब मै जरूर जाऊंगा. उन्होंने कहा कि हरिद्वार से लेकर गंगासागर तक गंगा एक है इसलिए कंही भी गंगा मे स्नान कर लो. मैंने कल शाम ही हरिद्वार मे गंगा मे स्नान किया था।

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…