अखिलेश यादव का चुनाव आयोग पर हमला: 18000 शपथपत्र दिए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand shrivastva

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पार्टी ने वोट चोरी के सबूत के तौर पर 18,000 शपथपत्र आयोग को सौंपे हैं, लेकिन अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

अखिलेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक ग्राफिक साझा किया, जिसमें शपथपत्रों की संख्या और आयोग की चुप्पी को दिखाया गया है। उन्होंने लिखा – “चिट्ठा लंबा होता जा रहा है जिनकी करतूतों-कारनामों का, उनका जवाब भी न आया अब तक हमारे हलफनामों का।”


चुनाव आयोग में आमूलचूल सुधार की मांग

सपा प्रमुख ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि आयोग में केवल बदलाव नहीं, बल्कि पूरी तरह से सुधार और आमूलचूल परिवर्तन की आवश्यकता है।

अखिलेश ने लिखा – “लोकतंत्र को बचाने की ऐतिहासिक जिम्मेदारी चुनाव आयोग के कंधों पर है। अधिकारियों को अंतरात्मा की आवाज सुननी चाहिए और सही रास्ते पर चलना चाहिए। जब आयोग साहसिक कदम उठाएगा, तो करोड़ों भारतवासी उसका साथ देंगे और वही उसका रक्षा कवच बनेंगे। सत्य के मार्ग पर उठाया गया एक कदम आने वाली पीढ़ियों का भविष्य तय कर सकता है।”


विपक्ष लगातार लगा रहा वोट चोरी के आरोप

सिर्फ सपा ही नहीं, बल्कि कांग्रेस सहित कई विपक्षी दल भी सत्तारूढ़ भाजपा पर वोट चोरी के आरोप लगा चुके हैं। हाल ही में राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि भाजपा को चुनाव आयोग की मदद से फायदा पहुंचाया गया।

हालांकि, चुनाव आयोग ने इन सभी आरोपों को खारिज करते हुए उन्हें बेबुनियाद बताया है। आयोग ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करने का ऐलान किया है, जिसमें इन दावों पर विस्तृत जवाब दिया जा सकता है।

Nanakmatta Murder Case: हाईकोर्ट ने आरोपी दिलबाग सिंह की दूसरी जमानत याचिका खारिज की

Nanakmatta Murder Case: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने नानकमत्ता डेरा साहिब के प्रमुख बाबा

Illegal Plotting Action: MDDA का बुलडोजर एक्शन जारी, हिंदूवाला में 50 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

Illegal Plotting Action: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) द्वारा अवैध प्लाटिंग और अवैध

Ticket Checking Drive: मधुपुर रेलवे स्‍टेशन पर स्‍पेशल चेकिंग, 86 पैसेंजर्स बिना टिकट धरे गए

Ticket Checking Drive: झारखंड के देवघर जिले में स्थित मधुपुर रेलवे स्टेशन

Chanakya Niti : पुराने से पुराने दुश्मन को कैसे जीतें? आचार्य चाणक्य ने बताए हैं ये खास तरीके

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और नीति-निर्माता

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का