आगरा: दबंगों का आतंक, पुलिस के सामने दुकानदार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Agra: Terror of bullies, shopkeeper chased and beaten in front of police

आगरा। अछनेरा थाना क्षेत्र से कानून व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने एक दुकानदार को बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर बेरहमी से पीटा। हैरानी की बात यह रही कि पूरी घटना के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस मूकदर्शक बनी रही।

सूत्रों के अनुसार, किसी विवाद के बाद दबंगों ने दुकानदार पर हमला कर दिया। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो दबंगों ने युवक को दो बार पुलिस की पकड़ से छुड़ाकर फिर से पिटाई कर दी। इस दौरान पुलिसकर्मी तमाशबीन बने खड़े रहे, जिससे लोगों में भारी आक्रोश फैल गया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि दबंग खुलेआम युवक को पीट रहे हैं और पुलिस मौके पर मौजूद होकर भी कुछ नहीं कर रही। इस वीडियो ने पुलिस की कार्यप्रणाली और इकबाल पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

रात में दोनों पक्षों पर कार्रवाई
वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और देर रात दोनों पक्षों के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई है। हालांकि लोगों का कहना है कि यह सिर्फ औपचारिक कार्रवाई है और असली दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की जरूरत है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि दबंगों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब वे पुलिस के सामने भी कानून को चुनौती दे रहे हैं। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: MP में डॉ. मोहन यादव सरकार की नीतियों से महिला उद्यमिता में आया क्रांतिकारी उछाल

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'महिला सशक्तिकरण' और 'वोकल फॉर लोकल' के

Gold-Silver Price Today : चांदी में जबरदस्त उछाल, सोना भी ₹1.50 लाख के पार

Gold-Silver Price Today : नई दिल्ली, शुक्रवार को सोना और चांदी की

Kumbh Mela की वायरल लव स्टोरी में ट्विस्ट, नाबालिग निकली मोनालिसा, पति पर दर्ज POCSO केस

Kumbh Mela: कुंभ मेले में चर्चित हुई मोनालिसा की शादी का मामला

Uttarkashi में चारधामा यात्रा से पहले मॉकड्रिल, आपदा से निपटने की तैयारी

Report by: Vinit Kanswal Uttarkashi: चारधाम यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी