आगरा में रेलवे रिटायर अधिकारी से साइबर ठगी, 7 दिन डिजिटल अरेस्ट

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
आगरा में रेलवे रिटायर अधिकारी से साइबर ठगी, 7 दिन डिजिटल अरेस्ट

साइबर अपराधियों ने बनाया फर्जी कोर्ट और धमकाया
आगरा में रेलवे से रिटायर अधिकारी चिंतामणि शर्मा को साइबर ठगों ने 7 दिन तक डिजिटल अरेस्ट में रखा और 28 लाख रुपए ठग लिए। साइबर अपराधियों ने खुद को भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण का पीआरओ विजय कुमार बताया। उन्होंने बताया कि चिंतामणि के आधार नंबर से मुंबई में एक मोबाइल सिम खरीदी गई थी, जिसका उपयोग अश्लील विज्ञापन और लोगों को ब्लैकमेल करने के लिए किया जा रहा था।

फर्जी जांच और सुप्रीम कोर्ट का हवाला
ठगों ने पीड़ित को डराते हुए बताया कि मामला सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस बी.आर. गवई के समक्ष वीडियो कॉल से सुनवाई के लिए भेजा जाएगा। फर्जी अधिकारी ने कहा कि जेट एयरवेज के समन्यवक नरेश गोयल के साथ मनी लांड्रिंग के मामले में उनका भी नाम जुड़ा है। उन्होंने फर्जी वीडियो, डेबिट कार्ड और गिरफ्तार युवकों की तस्वीरें दिखाई।

डिजिटल अरेस्ट और पैसे का ट्रांसफर
ठगों ने आरोप लगाया कि सभी संपत्ति और बैंक खातों की जानकारी प्रवर्तन निदेशालय के पास जमा कराई जाएगी। अगले दिन डिजिटल अरेस्ट के दबाव में पीड़ित ने पेंशन खाते से 17 लाख रुपए मुंबई के एक खाते में और 11 लाख रुपए पत्नी के खाते में ट्रांसफर कर दिए।

आखिरकार ठगी का खुलासा
इस दौरान चिंतामणि ने अखबार में साइबर ठगी की खबर पढ़ी, जिसमें ठगी के तरीके और फर्जी अधिकारियों के नाम उनके मामले के समान थे। इससे उन्हें एहसास हुआ कि वह ठगे जा रहे हैं। इसके बाद उन्होंने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस की कार्रवाई और जांच
डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। मुंबई की क्राइम ब्रांच भी इस मामले की जांच कर रही है, जिसमें फर्जी आईपीएस और अन्य आरोपियों की पहचान करना शामिल है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: MP में डॉ. मोहन यादव सरकार की नीतियों से महिला उद्यमिता में आया क्रांतिकारी उछाल

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'महिला सशक्तिकरण' और 'वोकल फॉर लोकल' के

Gold-Silver Price Today : चांदी में जबरदस्त उछाल, सोना भी ₹1.50 लाख के पार

Gold-Silver Price Today : नई दिल्ली, शुक्रवार को सोना और चांदी की

Kumbh Mela की वायरल लव स्टोरी में ट्विस्ट, नाबालिग निकली मोनालिसा, पति पर दर्ज POCSO केस

Kumbh Mela: कुंभ मेले में चर्चित हुई मोनालिसा की शादी का मामला

Uttarkashi में चारधामा यात्रा से पहले मॉकड्रिल, आपदा से निपटने की तैयारी

Report by: Vinit Kanswal Uttarkashi: चारधाम यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी