,

AGRA NEWS: दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने युवक को कुचला

- Advertisement -
Ad imageAd image
AGRA NEWS

REPORT- FARHAN KHAN

AGRA NEWS: थाना एत्मादपुर क्षेत्र में सोमवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया, जहां तेज रफ्तार डंपर ने एक युवक को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया और मां-बाप व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक युवक सिलाई का काम करता था और रोज की तरह काम पर जाने के लिए घर से निकला था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह बरहन रोड स्थित मां दुर्गा गार्डन के सामने सड़क पार कर रहा था, तभी अचानक तेज गति से आ रहे डंपर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और कुछ ही पलों में उसने दम तोड़ दिया।

AGRA NEWS: तेज रफ्तार डंपर बना मौत का कारण

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना एत्मादपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हादसे में शामिल डंपर को जब्त कर लिया है, जबकि चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। उसकी तलाश के लिए पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बरहन रोड पर भारी वाहनों की आवाजाही लगातार बनी रहती है और डंपरों की तेज रफ्तार पर कोई प्रभावी नियंत्रण नहीं है। इस मार्ग पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद ठोस कदम नहीं उठाए गए। लोगों ने प्रशासन से सड़क पर स्पीड कंट्रोल, ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और भारी वाहनों पर सख्त निगरानी की मांग की है।

AGRA NEWS: यह खबर भी पढ़़ें: SALEMPUR: स्कूल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला, सभी बच्चे सुरक्षित

AGRA NEWS: यह भी पढ़ें: SALEMPUR: स्कूल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला, सभी बच्चे सुरक्षित

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार डंपर चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर शहर की यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

CPR Saves Life: इंदौर में पुलिसकर्मियों की तत्परता से बची छात्र की जान, समय पर दिया CPR

CPR Saves Life इंदौर के राऊ-राजेंद्र नगर क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की त्वरित

RPF Jawan Assault: रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ जवान पर मारपीट का आरोप, घटना का वीडियो वायरल

रिपोर्टर: निज़ाम अली RPF Jawan Assault पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक

Praggnanandhaa ने फिर मचाया तहलका, आखिरी बाजी से पहले ही जीत लिया बड़ा खिताब; करोड़ों की इनामी राशि भी मिली

Praggnanandha: भारतीय शतरंज के युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने एक बार फिर