Agra News: घने कोहरे से सर्दी का सितम, जनजीवन और रेल यातायात प्रभावित

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
agra news dense-fog-cold-wave-rail-traffic-affected

रिपोर्ट: फरहान खान

Agra News: ताजनगरी आगरा में सर्दी का असर लगातार तेज होता जा रहा है। शहर घने कोहरे की सफेद चादर में लिपटा नजर आ रहा है, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई है। इसका सीधा असर आम जनजीवन के साथ-साथ रेल यातायात पर भी पड़ा है। कोहरे के आगोश में समाए आगरा रेलवे मंडल में ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है और कई ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही हैं।

घने कोहरे के चलते आगरा मंडल से गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी देर से स्टेशनों पर पहुंच रही हैं। यात्रियों को प्लेटफार्म पर लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। कोहरे की गंभीर स्थिति को देखते हुए आगरा से होशियारपुर जाने वाली ट्रेन को फरबरी स्टेशन तक रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा, सुरक्षा कारणों से कई ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है। आगरा–लखनऊ पैसेंजर, कोशी–दिल्ली पैसेंजर सहित कई पैसेंजर ट्रेनों का संचालन फिलहाल स्थगित है, जिससे दैनिक यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है।

Agra News ताजनगरी आगरा में सर्दी, घने कोहरे का सितम, जनजीवन और रेल यातायात प्रभावित

रेलवे प्रशासन ने बताया कि कोहरे से निपटने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। ट्रेनों में फॉग सेफ्टी डिवाइस लगाए गए हैं और लोको पायलटों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ट्रेनों की गति कम कर सुरक्षित संचालन किया जा रहा है।

प्रशस्ति श्रीवास्तव, जनसंपर्क अधिकारी, रेलवे


उन्होंने बताया कि कोहरे की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। मौसम की गंभीरता को देखते हुए जहां आवश्यक है, वहां ट्रेनों को रद्द या आंशिक रूप से संचालित किया जा रहा है। यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कोहरे की तीव्रता और बढ़ सकती है, जिससे यातायात पर असर बने रहने की संभावना है।

URL Slug:र तेज होता जा रहा है। शहर घने कोहरे की सफेद चादर में लिपटा नजर आ रहा है, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई है। इसका सीधा असर आम जनजीवन के साथ-साथ रेल यातायात पर भी पड़ा है। कोहरे के आगोश में समाए आगरा रेलवे मंडल में ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है और कई ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही हैं।

घने कोहरे के चलते आगरा मंडल से गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी देर से स्टेशनों पर पहुंच रही हैं। यात्रियों को प्लेटफार्म पर लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। कोहरे की गंभीर स्थिति को देखते हुए आगरा से होशियारपुर जाने वाली ट्रेन को फरबरी स्टेशन तक रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा, सुरक्षा कारणों से कई ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है। आगरा–लखनऊ पैसेंजर, कोशी–दिल्ली पैसेंजर सहित कई पैसेंजर ट्रेनों का संचालन फिलहाल स्थगित है, जिससे दैनिक यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है।

रेलवे प्रशासन ने बताया कि कोहरे से निपटने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। ट्रेनों में फॉग सेफ्टी डिवाइस लगाए गए हैं और लोको पायलटों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ट्रेनों की गति कम कर सुरक्षित संचालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोहरे की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। मौसम की गंभीरता को देखते हुए जहां आवश्यक है, वहां ट्रेनों को रद्द या आंशिक रूप से संचालित किया जा रहा है। यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कोहरे की तीव्रता और बढ़ सकती है, जिससे यातायात पर असर बने रहने की संभावना है।

Encroachment Drive Korea District: अतिक्रमण पर मुंह देखा देखी, बैकुंठपुर में कार्रवाई पर उठे सवाल

Encroachment Drive Korea District: कोरिया। कोरिया जिले के बैकुंठपुर नगर में मुख्यमंत्री

Korba House Theft: सुने मकान में लाखों के सोने-जेवरात की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Korba House Theft: मानिकपुर चौकी क्षेत्र के दादर खुर्द रोड स्थित एक

Kedarnath Yatra 2026 Preparations: श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 की तैयारियों को लेकर प्रशासन की कवायद तेज

Kedarnath Yatra 2026 Preparations: रुद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम की आगामी