,

आगरा: ‘घरवाली और बाहरवाली’ दो पत्नी वाले पति की दिलचस्प कहानी

Agra: 'Gharwali aur Baharwali' - the interesting story of a husband with two wives

रिपोर्ट: फरहान खान, एडिट- विजय नंदन

आगरा: मशहूर कॉमेडी फिल्मों के डायरेक्टर डेविड धवन की एक फिल्म थी, जिसका नाम था ‘घरवाली बाहरवाली’ जो 1998 में रिलीज हुई थी, इस फिल्म में अनिल कपूर, अपनी पहली पत्नी रवीना टंडन और दूसरे पत्नी राम्या के बीच सामन्जस्य बनाने में पागल हो जाते हैं. रील लाइफ की ये कहानी ताज़ नगरी आगरा में रियाल लाइफ में सामने आई है। दरअसल करवाचौथ के दिन ये दिलचस्प कहानी का पटाक्षेप हो गया। जिसने पूरे सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के नगला बिहारी इलाके में रहने वाले रामबाबू निषाद की दो पत्नियों ने अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए एक साथ करवाचौथ का व्रत रखा और फिर पूजा-अर्चना के बाद पति के हाथों से साथ में व्रत खोला। इस अनोखे पल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों पत्नियाँ सजी-धजी करवा चौथ की पारंपरिक वेशभूषा में अपने पति रामबाबू के साथ बैठी हैं। चाँद निकलने के बाद दोनों ने एक साथ अर्घ्य देकर पूजा की, पति के गले में माला पहनाई और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद रामबाबू ने दोनों पत्नियों को पानी पिलाकर व्रत खुलवाया।

पति रामबाबू ने मुस्कराते हुए कहा कि “जहां सच्चा प्यार होता है, वहां कलह की कोई जगह नहीं होती। दोनों पत्नियाँ आपस में खुश हैं और हम तीनों एक परिवार की तरह मिलजुलकर रहते हैं।

यह घटना अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। सोशल मीडिया पर लोग इसे “प्यार और आपसी समझदारी की मिसाल” बताते हुए खूब शेयर कर रहे हैं। करवाचौथ जैसे पवित्र त्यौहार पर यह कहानी रिश्तों में आपसी सम्मान, विश्वास और सच्चे प्रेम की अनोखी झलक पेश करती है। लेकिन कुछ लोग इसे गलत भी बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि हिंदू समाज जिस बुरी परंपरा को बिसरा चुका है, उसे रामबाबू जैसे लोग फिर से अपनाकर युवा पीढ़ी को दिगभ्रमित कर रहे हैं।

Epilepsy Seizure Control : बार-बार पड़ते हैं मिर्गी के दौरे? जानिए इन्हें कंट्रोल करने के तरीके

Epilepsy Seizure Control : मिर्गी एक न्यूरोलॉजिकल बीमारी है, जिसमें मस्तिष्क की…