,

AGRA: क्रिसमस पर ताजमहल में बम्पर भीड़, 40,545 पर्यटकों ने किया दीदार

- Advertisement -
Ad imageAd image
AGRA

AGRA: क्रिसमस के मौके पर आगरा एक बार फिर देश-विदेश के पर्यटकों से गुलजार नजर आया। छुट्टियां मनाने और ऐतिहासिक धरोहरों को देखने बड़ी संख्या में सैलानी आगरा पहुंचे, जिसका सीधा असर ताजमहल और आगरा किले पर देखने को मिला।

एक दिन में रिकॉर्ड भीड़
पर्यटन विभाग के अनुसार बुधवार को 29,296 पर्यटकों ने ताजमहल का दीदार किया था, जबकि गुरुवार को यह संख्या बढ़कर 40,545 तक पहुंच गई। यह संख्या हाल के दिनों में सबसे अधिक रही।

ऑनलाइन टिकट की संख्या ज्यादा
गुरुवार को ताजमहल पहुंचे पर्यटकों में 18,505 लोगों ने ऑफलाइन टिकट खरीदे, जबकि 22,040 पर्यटकों ने ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से प्रवेश किया।

गेटों पर लगी लंबी कतारें
क्रिसमस की छुट्टी के चलते सुबह से ही ताजमहल के पूर्वी और पश्चिमी गेटों पर लंबी कतारें देखने को मिलीं। भीड़ अधिक होने पर सुरक्षा कारणों से कुछ समय के लिए प्रवेश भी रोका गया।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
पर्यटकों की भारी भीड़ को देखते हुए सीआईएसएफ, एएसआई और पुलिस बल को तैनात किया गया था। हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही थी ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

नए साल तक भीड़ रहने की उम्मीद
पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों के कारण आने वाले दिनों में भी आगरा में पर्यटकों की संख्या इसी तरह बनी रह सकती है।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की