आगरा ब्रेकिंग: सड़क किनारे युवक का शव मिलने से मची सनसनी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Agra Breaking: Sensation created after a young man's body was found on the roadside

हादसा या हत्या – जांच में जुटी पुलिस

आगरा, उत्तर प्रदेश:
थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के दूरा मोड़ पर शुक्रवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला। कुछ ही दूरी पर उसकी बाइक भी पड़ी मिली। मृतक की पहचान एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में काम करने वाले युवक के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, युवक गुरुवार रात को ड्यूटी से लौटने के बाद घर नहीं पहुंचा था। परिजनों ने उसे कॉल करने की कोशिश की, लेकिन उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। सुबह राहगीरों ने दूरा मोड़ के पास सड़क किनारे युवक का शव देखा और पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की गहन जांच की। युवक की बाइक कुछ ही दूरी पर गिरा हुआ पाया गया, जिससे हादसे और हत्या दोनों एंगल से मामले की जांच की जा रही है।

परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताई है। उनका कहना है कि युवक कभी बिना बताए घर नहीं रुकता था।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

इस रहस्यमयी मौत ने क्षेत्र में दहशत का माहौल बना दिया है। पुलिस की जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि यह महज सड़क हादसा था या किसी साजिश के तहत की गई हत्या।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: MP में डॉ. मोहन यादव सरकार की नीतियों से महिला उद्यमिता में आया क्रांतिकारी उछाल

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'महिला सशक्तिकरण' और 'वोकल फॉर लोकल' के

Gold-Silver Price Today : चांदी में जबरदस्त उछाल, सोना भी ₹1.50 लाख के पार

Gold-Silver Price Today : नई दिल्ली, शुक्रवार को सोना और चांदी की

Kumbh Mela की वायरल लव स्टोरी में ट्विस्ट, नाबालिग निकली मोनालिसा, पति पर दर्ज POCSO केस

Kumbh Mela: कुंभ मेले में चर्चित हुई मोनालिसा की शादी का मामला

Uttarkashi में चारधामा यात्रा से पहले मॉकड्रिल, आपदा से निपटने की तैयारी

Report by: Vinit Kanswal Uttarkashi: चारधाम यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी