ऑपरेशन सिंदूर के बाद बॉर्डर पर सेना का मनोबल बढ़ाने पहुंचे आर्मी चीफ और CDS

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

जयसलमेर: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद थलसेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सोमवार को राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों का दौरा किया। उन्होंने जैसलमेर के पास स्थित लोंगेवाला पोस्ट पर पहुँचकर जवानों से मुलाकात की और उनकी वीरता की सराहना की। साथ ही, मुख्य रक्षा अध्यक्ष (CDS) जनरल अनिल चौहान ने भी सेना और वायुसेना के अहम ठिकानों का निरीक्षण किया और सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की।

जवानों से मिले सेना प्रमुख, ऑपरेशन सिंदूर की कार्रवाई की समीक्षा

जनरल द्विवेदी ने कोणार्क कॉर्प्स के अग्रिम मोर्चे लोंगेवाला में सैनिकों से बातचीत की और उन्हें पाकिस्तानी गतिविधियों को विफल करने के लिए बधाई दी। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान की गई कार्रवाई की समीक्षा की और भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा की।

लोंगेवाला का ऐतिहासिक महत्व है — यहीं 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान की बड़ी सैन्य टुकड़ी को पीछे धकेल दिया था। महज 120 भारतीय सैनिकों ने 3,000 से अधिक पाकिस्तानी सैनिकों और 46 टैंकों का मुकाबला कर जीत हासिल की थी। यह वही लड़ाई है, जिस पर प्रसिद्ध फिल्म ‘बॉर्डर’ आधारित है।

‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजा बॉर्डर इलाका

आर्मी चीफ की मौजूदगी में जवानों ने ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ अपनी राष्ट्रभक्ति का परिचय दिया। दौरे के दौरान सेना प्रमुख ने जवानों की तैयारियों, मनोबल और सीमाई इलाकों में तैनाती की स्थिति का भी आकलन किया।

CDS जनरल अनिल चौहान ने भी किया अग्रिम ठिकानों का दौरा

थलसेना प्रमुख के दौरे के बाद, CDS जनरल अनिल चौहान ने भी सूरतगढ़ सैन्य स्टेशन और नलिया वायुसेना स्टेशन का निरीक्षण किया। इन दोनों ठिकानों को रणनीतिक दृष्टिकोण से अत्यंत अहम माना जाता है। जनरल चौहान ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सैनिकों की वीरता की प्रशंसा करते हुए कहा कि

“देश की रक्षा में जवानों का समर्पण और साहस अद्वितीय है। हमें आने वाले किसी भी खतरे के लिए हमेशा तैयार रहना होगा।”

उन्होंने सेना और वायुसेना के अधिकारियों से वर्तमान सुरक्षा स्थिति, तकनीकी तैयारियों और भविष्य की चुनौतियों से निपटने के उपायों पर भी चर्चा की।

12-march-rashifal-2026 : 12 मार्च 2026 का राशिफल

12-march-rashifal-2026 : मेष (Aries)आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में

Gyanveer University : बुंदेलखंड में शिक्षा का लिखा जा रहा है नया अध्याय : सीएम डॉ. यादव

Gyanveer University : सागर के विकास में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का योगदान

Madhya Pradesh एलपीजी उपभोक्ता परेशान नहीं हो, इस हेतु लगातार प्रयास जारी : खाद्य मंत्री श्री राजपूत

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री

Madhupur: अज्ञात वाहन ने 5 वर्षीय मासूम को रौंदा, मौके पर ही थमीं खुशियां; आरोपी चालक फरार

Madhupur मधुपुर-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे ने

Madhya Pradesh मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने किया रचना टॉवर का दौरा

Madhya Pradesh मध्यप्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास

Lucknow जेवर एयरपोर्ट: 95% काम पूरा, एक रनवे के साथ जल्द शुरू होगा संचालन; सालाना 1.20 करोड़ यात्री भर सकेंगे उड़ान

Lucknow उत्तर प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना 'नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट' (जेवर) अब अपने

CgMaoistsSurrender : 108 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 101 हथियार जमा; 3.61 करोड़ नकद और 1 किलो सोना बरामद

बस्तर, छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक

Haridwar में गैस सिलेंडर को लेकर अफवाह से मची हलचल, गोदामों पर लगी भीड़

Report by: Dharmraj Haridwar: ईरान-इजरायल युद्ध को लेकर गैस सिलेंडर सप्लाई में

Yamunotri में बारकोड सिस्टम की समीक्षा, प्लास्टिक बोतलों की समस्या बरकरार

Report by: Vinit Kanswal Yamunotri: चारधाम यात्रा के दौरान पर्यावरण संरक्षण और