ACC Cement Cyber Fraud: सीमेंट के नाम पर साइबर ठगी, जेएएच के डॉक्टर से 1.69 लाख हड़पे

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
ACC Cement Cyber Fraud

ACC Cement Cyber Fraud: ग्वालियर में एसीसी सीमेंट कंपनी के नाम पर साइबर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है। जयारोग्य अस्पताल (जेएएच) में पदस्थ डॉक्टर नीलेश शर्मा को सस्ती सीमेंट का लालच देकर ठगों ने 1.69 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी कर ली। ठगों ने खुद को एसीसी कंपनी का कर्मचारी बताकर फर्जी बिल और लेटर पैड के जरिए भरोसा जीत लिया।

डॉक्टर को ठगी का तब अहसास हुआ, जब तय समय पर सीमेंट नहीं पहुंची और कॉल करने पर आरोपी लगातार टालमटोल करने लगा। इसके बाद पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके तीन दिन बाद मुरार थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया।

ACC Cement Cyber Fraud: मकान निर्माण के लिए चाहिए थी 700 बोरी सीमेंट

रिवर व्यू कॉलोनी स्थित राधाकृष्ण अपार्टमेंट में रहने वाले 42 वर्षीय डॉक्टर नीलेश शर्मा जेएएच में पदस्थ हैं। उनका सीपी कॉलोनी में नया मकान बन रहा है, जिसके लिए करीब 700 बोरी सीमेंट की जरूरत थी। बाजार में सीमेंट की कीमत करीब 300 रुपए प्रति बोरी थी, जबकि ऑनलाइन 245 रुपए प्रति बोरी में उपलब्ध बताई जा रही थी।

ACC Cement Cyber Fraud

सस्ती कीमत देखकर डॉक्टर ने 30 दिसंबर को गूगल पर एसीसी सीमेंट कंपनी की वेबसाइट सर्च की और वहां दिए गए प्रोफार्मा फॉर्म में अपनी जानकारी भरकर इन्क्वायरी भेज दी।

खुद को कंपनी कर्मचारी बताकर किया संपर्क

इन्क्वायरी डालने के कुछ घंटों बाद डॉक्टर के मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को एसीसी सीमेंट कंपनी का कर्मचारी बताया और ऑर्डर स्वीकार होने की जानकारी दी। उसने भरोसा दिलाया कि तय समय पर सीमेंट डिलीवर कर दी जाएगी।

ठग ने पहले आधी रकम अग्रिम भुगतान के रूप में जमा करने की शर्त रखी। भरोसे में आकर डॉक्टर ने 31 दिसंबर को बताए गए बैंक खाते में ऑनलाइन भुगतान कर दिया।

पूरा भुगतान कराते ही गायब हुआ ठग

जब सीमेंट तय समय पर नहीं पहुंची, तो 1 जनवरी को उसी व्यक्ति ने दोबारा कॉल कर बाकी रकम जमा करने को कहा। ठग ने कहा कि पूरा भुगतान होते ही सीमेंट रवाना कर दी जाएगी। डॉक्टर ने बिना शक किए कुल 1.69 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए।

इसके बाद जब सीमेंट नहीं आई और फोन करने पर जवाब टालने लगे, तब डॉक्टर को ठगी का अहसास हुआ।

ACC Cement Cyber Fraud: फर्जी लेटर पैड और बिल से बनाया भरोसा

ठगों ने एसीसी सीमेंट कंपनी के लेटर पैड पर तैयार किया गया फर्जी बिल भी डॉक्टर को भेजा था। बिल देखने के बाद डॉक्टर को किसी तरह का संदेह नहीं हुआ। लेकिन भुगतान के बाद लगातार टालमटोल और डिलीवरी न होने से मामला संदिग्ध लगा।

ACC Cement Cyber Fraud

1930 पर शिकायत, मुरार थाने में केस

डॉक्टर ने 1 जनवरी को साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर ई-एफआईआर दर्ज कराई। इसके बाद 3 जनवरी को मुरार थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि बैंक खाते और कॉल डिटेल के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस की अपील: गूगल से नंबर सर्च करना सबसे बड़ा खतरा

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी कंपनी, बैंक या कस्टमर केयर का नंबर गूगल से सर्च कर सीधे संपर्क न करें। साइबर ठग फर्जी वेबसाइट और विज्ञापनों के जरिए अपना नंबर ऊपर दिखा देते हैं और लोगों को ठगी का शिकार बना लेते हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Top 10 News MP: 06-01-2026

पुलिस का कहना है कि ऑनलाइन खरीदारी करते समय केवल आधिकारिक वेबसाइट और अधिकृत डीलर से ही लेन-देन करें, ताकि साइबर ठगी से बचा जा सके।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhya Pradesh : भारत के दिल से जुड़िए, मध्यप्रदेश के साथ आगे बढ़िए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Madhya Pradesh मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजस्थान के उद्योगपतियों

Protest : इंजीनियर को हटाने सरपंच संघ का विरोध प्रदर्शन

Reporter: प्रयास कैवर्त Protest : ट्राइबल जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही में सरपंच

Gangtok सिक्किम में कुदरत का कोहराम: एक घंटे के भीतर दो बार डोली धरती, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

Gangtok पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम में गुरुवार दोपहर भूकंप के दो क्रमिक झटकों

Madhya Pradesh : भारत के दिल से जुड़िए, मध्यप्रदेश के साथ आगे बढ़िए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Madhya Pradesh मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजस्थान के उद्योगपतियों

Jamtara जामताड़ा में तेज रफ्तार का कहर: थार ने बाइक सवार को पीछे से रौंदा, 28 वर्षीय युवक की हालत नाजुक

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara जामताड़ा-दुमका मुख्य मार्ग पर स्थित उदलबनी गांव के

Holi Festival 2026 : रायगढ़ में बदमाशों की परेड, होली से पहले सख्त चेतावनी

Report By : भूपेन्द्र गबेल। Holi Festival 2026 : रायगढ़ में बदमाशों

Korba News : 3 सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाडी कार्यकर्त्ताओ का प्रदर्शन

Korba News : उमेश डहरिया, कोरबा।प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिले भर

Chattisgarh News : एंटी करप्शन ब्यूरो ने दो पुलिस अधिकारियों को किया निलंबित

Chattisgarh News : कोरिया जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई।

Temple Theft: भिलाई के साईं मंदिर में बड़ी चोरी

Temple Theft: देर रात नकाबपोशों ने वारदात को दिया अंजाम Temple Theft:

Rajya Sabha Elections: राज्यसभा की 37 सीटों के लिए चुनाव प्रक्रिया जल्द होगी प्रारंभ

Rajya Sabha Elections: निर्वाचन आयोग की तैयारी तेज Rajya Sabha Elections: राज्यसभा

Anti Naxal Operation: बीजापुर में पुलिस-माओवादियों के बीच मुठभेड़, दो इनामी नक्सली ढेर

Anti Naxal Operation: इंद्रावती नदी क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान हुई मुठभेड़

Sasaram: देवदूत बनकर आए आरपीएफ जवान, चलती ट्रेन से गिरे यात्री की बचाई जान; एएसआई घायल

रिपोर्ट: अविनाश श्रीवास्तव Sasaram पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गया रेलखंड के सासाराम रेलवे स्टेशन

Rohtas NH-2 पर ट्रैवलर-ट्रक की भीषण टक्कर, 1 की मौत, 19 घायल

Report by: Avinash Srivastwa Rohtas: रोहतास जिले के डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र