औरंगजेब का महिमामंडन करने वाले अबु आजमी जाएंगे जेल: देवेंद्र फडणवीस

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Abu Azmi, who glorified Aurangzeb, will go to jail: Devendra Fadnavis

मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति में अबु आसिम आजमी को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। समाजवादी पार्टी के विधायक अबु आजमी द्वारा मुगल शासक औरंगजेब की प्रशंसा किए जाने के बाद महाराष्ट्र विधानसभा से उन्हें निलंबित कर दिया गया है। इस मुद्दे पर अब डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अबु आजमी को शत-प्रतिशत जेल में डाला जाएगा।

विधान परिषद में गरमाया मुद्दा

महाराष्ट्र विधान परिषद में शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के नेता अंबादास दानवे ने सवाल उठाते हुए पूछा कि आजमी को उनकी विवादित टिप्पणी के लिए जेल क्यों नहीं भेजा गया? इस पर फडणवीस ने जवाब दिया कि उन्हें निश्चित रूप से जेल भेजा जाएगा।

छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान बर्दाश्त नहीं

सत्ता पक्ष के नेताओं का कहना है कि औरंगजेब की तारीफ करना छत्रपति शिवाजी महाराज और उनके योद्धा पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज का अपमान है। सरकार ने साफ किया कि इस तरह की बयानबाजी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

26 मार्च तक निलंबन, आजमी का विरोध

बजट सत्र के दौरान अबु आजमी को 26 मार्च तक के लिए विधानसभा से निलंबित कर दिया गया है। हालांकि, आजमी ने इस कार्रवाई का विरोध किया और कहा कि उन्होंने अपनी विवादित टिप्पणी वापस ले ली थी, फिर भी उन्हें दंडित किया गया।

सरकार की कड़ी कार्रवाई का संकेत

देवेंद्र फडणवीस ने स्पष्ट कर दिया कि राज्य में किसी को भी औरंगजेब का महिमामंडन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सरकार इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने के मूड में है और आजमी पर कानूनी शिकंजा कसने की पूरी तैयारी हो चुकी है।

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana: कलेक्टर की जांच में जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रथम दृष्टया दोषी

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana: सामूहिक विवाह में चांदी की जगह 'गिल्ट' मंगलसूत्र