,

आज का राशिफल: 12 राशियों के लिए 29 सितंबर 2025 का दिन कैसा रहेगा?

आज का राशिफल: 12 राशियों के लिए 29 सितंबर 2025 का दिन कैसा रहेगा?

BY: MOHIT JAIN

आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। किसी नए काम की शुरुआत के लिए समय शुभ है। आप अपने कार्यक्षेत्र की योजनाओं में सफल रहेंगे। यदि धन कहीं अटका हुआ था, तो वापसी की संभावना है। पुराने कानूनी मामलों से राहत मिलने की खुशी रहेगी।

वृष राशि (Taurus)

आज खर्चे बढ़ सकते हैं, इसलिए आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। साझेदारी में काम करने से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। परिवार में किसी फैसले को समझदारी से लें। आपके विरोधी सक्रिय हो सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें।


मिथुन राशि (Gemini)

आज खुशखबरी मिलने का योग है। घर और बाहर दोनों जगह संतुलन बनाए रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार में किसी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा और आत्मविश्वास मजबूत रहेगा।


कर्क राशि (Cancer)

आज मेहनत से सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। पुराने मामलों का खुलासा परिवार में हो सकता है। किसी नए मकान या प्रॉपर्टी की खरीद के लिए वित्तीय व्यवस्था करनी पड़ सकती है। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले में सफलता के योग हैं।


सिंह राशि (Leo)

आज लापरवाही करने से बचें। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। किसी अफवाह पर विश्वास न करें। उधार दिए गए पैसे की वापसी संभव है। काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर झूठे आरोपों से सावधान रहें।


कन्या राशि (Virgo)

आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। नए संपर्कों से फायदा मिलेगा लेकिन जोखिम वाले कामों से बचें। जीवनसाथी से कहासुनी संभव है, फिर भी उनका सहयोग मिलेगा। लंबी दूरी की यात्रा आपके लिए लाभकारी साबित होगी।


तुला राशि (Libra)

आज नए काम की शुरुआत के लिए शुभ दिन है। मौसम का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। पुराने अधूरे कार्य पूरे होंगे। परिवार का सहयोग और भगवान की भक्ति से मन प्रसन्न रहेगा।


वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज आपकी निर्णय क्षमता मजबूत रहेगी। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में रुकावटें आ सकती हैं लेकिन धैर्य रखें। आलस्य छोड़कर आगे बढ़ें। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। पुराना रोग बढ़ सकता है, सावधान रहें।


धनु राशि (Sagittarius)

आज काम में मेहनत ज्यादा करनी होगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। माता-पिता की सेवा करेंगे और उनसे प्रेरणा मिलेगी। पुराने निवेश से लाभ होगा। विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं में मेहनत से जुटेंगे। यात्रा से नई जानकारी प्राप्त होगी।


मकर राशि (Capricorn)

आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। दांपत्य जीवन में प्रेम और सहयोग बढ़ेगा। प्रेमी युगल के रिश्ते मजबूत होंगे। कार्यक्षेत्र में मिली जिम्मेदारी को अच्छी तरह निभाएंगे। नया घर, दुकान या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।


कुंभ राशि (Aquarius)

आज का दिन आनंदमय रहेगा। आय-व्यय में संतुलन बनाकर चलें। कोई गुप्त बात उजागर हो सकती है। छोटे-मोटे लाभ मिलेंगे। संतान की सेहत का ध्यान रखें। मानसिक तनाव को दूर करने की कोशिश करें।


मीन राशि (Pisces)

आज आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। अविवाहित लोगों को नया साथी मिल सकता है। परिवारिक कलह वरिष्ठ सदस्यों की मदद से सुलझ जाएगी। घर की सजावट या बदलाव की योजना बन सकती है।

Rashifal : मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन

Rashifal :21 सितंबर 2026 को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर सभी

Nari Shakti Jamtara : नारी शक्ति जामताड़ा के 11 वर्ष पूरे, स्थापना दिवस पर महिलाओं ने लिया सशक्तिकरण का संकल्प

जामताड़ा/संवाददाता: रतन कुमार Nari Shakti Jamtara : नारी शक्ति जामताड़ा का स्थापना

Dumka Cultural Revival: पांजबोना गांव में शुरू हुआ सांस्कृतिक नवजागरण, हर रविवार होगी मांझी थान पूजा

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka Cultural Revival जिले के पांजबोना गांव में धार्मिक

Mahasamund Ganja Smuggling: 28.465 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस से बचने कार में लगाई आग

Mahasamund Ganja Smuggling : महासमुंद, छत्तीसगढ़। जिले में नशे के कारोबार के