आज का राशिफल 15 अगस्त 2025: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
आज का राशिफल 15 अगस्त 2025: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल

आज का दिन सभी राशियों के लिए नए अवसर, चुनौतियां और खास मुलाकातें लेकर आ सकता है। किसी को करियर में तरक्की की खुशखबरी मिलेगी, तो किसी को आर्थिक मामलों में सतर्क रहना होगा। प्रेम, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में आज आपके सितारे क्या संकेत दे रहे हैं, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का सटीक भविष्यफल।

मेष राशि (Aries)

आज का दिन तनावपूर्ण रह सकता है। बढ़ते खर्चे मन पर दबाव डालेंगे, लेकिन धैर्य बनाए रखें। निजी जीवन की पुरानी समस्याएं फिर उभर सकती हैं—उन्हें बातचीत से हल करने की कोशिश करें। ससुराल पक्ष से जुड़ी बातचीत में सावधानी बरतें, वरना गलतफहमी हो सकती है। परिवार में किसी नए सदस्य के आने की संभावना है।


वृष राशि (Taurus)

कामकाज में ध्यान देने का समय है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा, लेकिन कोई पुरानी समस्या उभर सकती है। नौकरी में विरोधी चुगली कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। धैर्य और संतुलन बनाए रखें। कला और कौशल से सफलता के नए अवसर मिलेंगे।


मिथुन राशि (Gemini)

धन संबंधी मामलों में दिन शुभ है। बिजनेस योजनाएं लाभ देंगी। प्रॉपर्टी डील पूरी हो सकती है और परिवार में विवाह की बाधा दूर होगी। उधार देने से बचें और वाणी में संयम रखें ताकि बनते काम न बिगड़ें।


कर्क राशि (Cancer)

सुख-साधनों में वृद्धि होगी। परिवार संग समय बिताकर पुरानी यादें ताज़ा होंगी। जीवनसाथी से बहस से बचें और साझेदारी में नया काम शुरू कर सकते हैं। परोपकार में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।


सिंह राशि (Leo)

नए कार्यों की शुरुआत के लिए समय अच्छा है। परिवार से जुड़े मुद्दे तनाव दे सकते हैं, लेकिन रोजगार में खुशखबरी मिलेगी। धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। आर्थिक मामलों में योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ें।


कन्या राशि (Virgo)

कारोबार में दिन अनुकूल रहेगा। विवाद की स्थिति को सुलझाने में आपकी भूमिका अहम होगी। कई काम एक साथ आ सकते हैं, इसलिए वादे सोच-समझकर करें। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी।


तुला राशि (Libra)

दिन चुनौतिपूर्ण रहेगा लेकिन मेहनत से सफलता मिलेगी। नई समस्याएं उभर सकती हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा लेकिन अजनबियों की सलाह से बचें। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी को गंभीरता से लें। माता की सेहत पर ध्यान दें।


वृश्चिक राशि (Scorpio)

सुविधाओं में वृद्धि होगी और निजी मामलों पर फोकस रहेगा। नौकरी में नया ऑफर मिल सकता है। व्यापार में निवेश करेंगे लेकिन जोखिम न लें। कला और कौशल में सुधार होगा और मनोरंजन के कार्यक्रमों में हिस्सा ले सकते हैं।


धनु राशि (Sagittarius)

दिन आनंदमय रहेगा। खास लोगों से मुलाकात और छोटी यात्रा की संभावना है। कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रहेंगे, लेकिन निर्णय क्षमता मजबूत होगी। घर में मेहमान आ सकते हैं। प्रॉपर्टी संबंधी बात बिगड़ सकती है, सावधानी बरतें।


मकर राशि (Capricorn)

उलझनों से भरा दिन लेकिन कुछ इच्छाएं पूरी होंगी। नया वाहन खरीदने का सपना सच हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ होगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा और माता-पिता के आशीर्वाद से रुका काम पूरा होगा।


कुंभ राशि (Aquarius)

दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें और डेली रूटीन में बदलाव से बचें। भाई-बहनों के साथ समय अच्छा बीतेगा। नए प्रयास सफल होंगे और वरिष्ठों का मार्गदर्शन मिलेगा। यात्रा के दौरान उपयोगी जानकारी मिल सकती है।


मीन राशि (Pisces)

बाकी दिनों की तुलना में बेहतर दिन। रुके हुए काम पूरे होंगे और कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से बच्चों के करियर पर चर्चा हो सकती है। लंबित कार्य पूरे होने से राहत मिलेगी।

NSUI Protest : छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर रायपुर में NSUI का बड़ा प्रदर्शन

NSUI Protest : मुख्यमंत्री निवास घेरने निकले कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बीच

Rabindranath Tagore Jayanti : गौरेला पेंड्रा मरवाही में मनाई गई गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर जयंती

संवाददाता :- प्रयास कैवर्त Rabindranath Tagore Jayanti : प्रतिमा पर माल्यार्पण कर

Lucknow यूपी में जनगणना-2027 का शंखनाद: सीएम योगी ने किया शुभारंभ, अब घर बैठे ऑनलाइन दे सकेंगे जानकारी

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को राजधानी लखनऊ

Pilibhit: रिश्वतखोर लेखपाल पर डीएम का हंटर, ₹5000 की घूस मांगना पड़ा भारी, सेवा से निलंबित

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में भ्रष्टाचार के

Massive Theft : पंडरिया में चोरों का तांडव, एक ही रात 6 घरों में लाखों की चोरी

Massive Theft : ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और कीमती सामान

भोपाल से रवाना हुई ‘Somnath Swabhiman Yatra’, CM डॉ यादव ने 1100 श्रद्धालुओं को दिखाई हरी झंडी

Somnath Swabhiman Yatra: भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से गुरुवार को

Saharanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मेगा दौरा आज, 2131 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात

रिपोर्ट:-अबरार अहमद Saharanpur उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सहारनपुर के