गरियाबंद के फुलझर गांव में जलाशय में नहाते समय युवक की डूबने से मौत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
A young man died by drowning while bathing in a reservoir in Fuljhar village of Gariaband

लोकेश्वर सिन्हा, गरियाबंद

गरियाबंद जिले के छुरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम फुलझर में उस समय शोक की लहर दौड़ गई जब गोल्डा नाला जलाशय में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। यह जलाशय प्रसिद्ध धार्मिक स्थल घटारानी के पास स्थित है, जहां यह हादसा हुआ।

नहाने गया था युवक, गहराई में जाने से डूबा

जानकारी के अनुसार, ग्राम फुलझर निवासी किशन ध्रुव, पिता मेघ ध्रुव (उम्र लगभग 21 वर्ष) बुधवार को जलाशय में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह गहराई में चला गया और बाहर नहीं निकल सका। आसपास के लोगों ने उसे डूबते देखा तो तुरंत मदद के लिए प्रशासन को सूचना दी।

गोताखोरों की मदद से शव बरामद

सूचना मिलते ही फिंगेश्वर थाना प्रभारी अपनी टीम और गोताखोरों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को जलाशय से बाहर निकाला गया।

पुलिस कर रही जांच

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने किशन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जलाशय में सुरक्षा इंतजामों की मांग की है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: MP में डॉ. मोहन यादव सरकार की नीतियों से महिला उद्यमिता में आया क्रांतिकारी उछाल

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'महिला सशक्तिकरण' और 'वोकल फॉर लोकल' के

Gold-Silver Price Today : चांदी में जबरदस्त उछाल, सोना भी ₹1.50 लाख के पार

Gold-Silver Price Today : नई दिल्ली, शुक्रवार को सोना और चांदी की

Kumbh Mela की वायरल लव स्टोरी में ट्विस्ट, नाबालिग निकली मोनालिसा, पति पर दर्ज POCSO केस

Kumbh Mela: कुंभ मेले में चर्चित हुई मोनालिसा की शादी का मामला

Uttarkashi में चारधामा यात्रा से पहले मॉकड्रिल, आपदा से निपटने की तैयारी

Report by: Vinit Kanswal Uttarkashi: चारधाम यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी