,

ऑनलाइन डॉग खरीदने के चक्कर में महिला से ठगी, डर के कारण खाया ज़हर, इलाज के दौरान मौत

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर (मध्य प्रदेश): ग्वालियर शहर से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने ऑनलाइन पालतू कुत्ता खरीदने के प्रयास में लगभग 1.93 लाख रुपये की ठगी का शिकार होने के बाद मानसिक दबाव में आकर जहर खा लिया। अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

कैसे हुई ठगी?

घटना पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के भट्ट वाली पहाड़ी, कृष्णा नगर की है। यहां रहने वाली 36 वर्षीय रीना प्रजापति इंटरनेट पर पालतू डॉग खरीदने के लिए वेबसाइट्स देख रही थीं। इस दौरान वह एक फर्जी साइट पर पहुंच गईं, जहाँ उन्हें एक कुत्ते का बच्चा मात्र 5000 रुपये में उपलब्ध बताया गया।

रीना ने जैसे ही खरीदने की इच्छा जाहिर की, ठगों ने उनसे ऑनलाइन पेमेंट के लिए एक लिंक भेजा और फिर ओटीपी (OTP) मांगा। उन्होंने जैसे ही ओटीपी साझा किया, उनके खाते से तुरंत 1.93 लाख रुपये निकाल लिए गए।

पति से छिपाई बात, खा लिया ज़हर

ठगी का पता चलते ही रीना घबरा गईं और उन्हें इस बात का डर सताने लगा कि उनके पति राजेंद्र प्रजापति, जो पेशे से ट्रांसपोर्टर हैं, कैसे प्रतिक्रिया देंगे। इस तनाव में उन्होंने किसी को कुछ नहीं बताया और जहर खा लिया।

राजेंद्र जब घर लौटे तो रीना की हालत गंभीर थी। उन्होंने तुरंत पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत और बिगड़ने पर उन्हें जयारोग्य अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों ने काफी कोशिश की, लेकिन रीना को नहीं बचाया जा सका।

पति ने क्या कहा?

रीना के पति ने बताया कि उन्हें इस ठगी की जानकारी मौत के बाद मिली। अगर उन्हें पहले पता चलता, तो शायद वे उसे संभाल लेते और उसकी जान बचाई जा सकती थी। रीना अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी छोड़ गई हैं।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि मामला बेहद संवेदनशील है। ठगों ने कुत्ता बेचने के बहाने महिला को झांसे में लेकर खाते से पैसे निकाल लिए।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और साइबर क्राइम टीम को भी इस केस में लगाया गया है ताकि जल्द से जल्द आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की जा सके।

Aaj ka Rashifal: जानें दिवाली पर कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: रविवार, 8 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Lawrence Bishnoi गैंग को बड़ा झटका, अमेरिका में गिरफ्तार हुआ मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर

Lawrence Bishnoi: लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. करंट से कपड़ा…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. इस बार…